लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकवादः कई आतंकी मारे गए इश्क में, पोस्टर ब्याय बने बुरहान वानी गर्लफ्रेंड की मुखबिरी पर मारा गया, जानिए मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 21, 2020 17:21 IST

कश्मीर में आतंकवाद के इतिहास में पोस्टर ब्याय बने बुरहान वानी का भी मामला ऐसा ही था। बुरहान अपनी गर्लफ्रेंड की मुखबिरी पर मारा गया था। बुरहान ने कई महिलाओं और लड़कियों से संबंध बना रखे थे। बुरहान से उसकी गर्लफ्रेंड नाराज थी।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल पर उसकी चौंटिंग भी देख ली थी उसकी गर्लफ्रेंड ने। इसके बाद से वह बदला लेना चाहती थी। कश्मीर के आतंकवाद के इतिहास में जबकि वह प्रेमिका के कारण मारा गया हो।कमांडर सलमान बट और बांडीपोरा में सैफुल्लाह को भी इश्क में मौत नसीब हुई और अगर जरा गौर करें तो जिस जेहाद का झंडा गाड़ने वे कश्मीर आए हुए थे वह इश्क को हराम कहता है।

जम्मूः सच ही कहा है गालिब इश्क ने निकम्मा कर दिया वरना हम भी थे आदमी काम के। यह शे’र कश्मीर में सक्रिय उन आतंकियों पर शत-प्रतिशत लागू होता रहा है जो जेहाद छेड़ने की मुहिम में जुटे हैं और अपनी प्रेमिकाओं से मिलने की चाहत में मौत को गले लगाते रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों पर यकीन करें तो पिछले 32 साल के आतंकवाद के इतिहास में ऐसे सैंकड़ों मामलों में सुरक्षाबल आतंकी कमांडरों और उनके काडर को मार गिराने में उस समय कामयाब हुए जब वे प्रेमिकाओं की गोद में सिर रख कर जन्नत का नजारा लुटने के इरादों से उनसे मिलने आए या फिर अपनी प्रेमिकाओं से बेवफाई के चलते उनकी प्रेमिकाओं ने उनकी मुखबरी कर डाली।

कश्मीर में आतंकवाद के इतिहास में पोस्टर ब्याय बने बुरहान वानी का भी मामला ऐसा ही था

कश्मीर में आतंकवाद के इतिहास में पोस्टर ब्याय बने बुरहान वानी का भी मामला ऐसा ही था। बुरहान अपनी गर्लफ्रेंड की मुखबिरी पर मारा गया था। बुरहान ने कई महिलाओं और लड़कियों से संबंध बना रखे थे। बुरहान से उसकी गर्लफ्रेंड नाराज थी। मोबाइल पर उसकी चौंटिंग भी देख ली थी उसकी गर्लफ्रेंड ने। इसके बाद से वह बदला लेना चाहती थी। इसी क्रम में उसने सुरक्षा एजेंसियों को उसके बारे में सटीक जानकारी दे दी थी।

वैसे बुरहान का मामला कोई पहला मामला नहीं था कश्मीर के आतंकवाद के इतिहास में जबकि वह प्रेमिका के कारण मारा गया हो बल्कि कुछ अरसा पहले श्रीनगर के शालीमार एरिया में लश्करे तौयबा के टाप कमांडर सलमान बट और बांडीपोरा में सैफुल्लाह को भी इश्क में मौत नसीब हुई और अगर जरा गौर करें तो जिस जेहाद का झंडा गाड़ने वे कश्मीर आए हुए थे वह इश्क को हराम कहता है।

अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एलओसी को पार कर वापस कश्मीर लौटा था

एक किस्सा काजी मुहम्मद का भी है। बारामुल्ला में उसे उस समय मार गिराया गया जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एलओसी को पार कर वापस कश्मीर लौटा था। अंततः वह उस समय मारा गया जब उसकी प्रेमिका उसे मिलने उसके ठिकाने पर गई तो सुरक्षाबल भी साथ ही पहुंच गए। फिलहाल सुरक्षाधिकारी यह बताने को राजी नहीं हैं कि उसकी प्रेमिका का क्या हुआ।

अगर सुरक्षाधिकारियों पर विश्वास करें तो काजी मुहम्मद अपनी प्रेमिका से सख्त नाराज भी था क्योंकि वह युवती उससे मिलने उसके ठिकाने पर नहीं जाना चाहती थी और काजी मुहम्मद के मोबाइल फोन की रिकार्डिंग उसके गुस्से को इस प्रकार इजहार करती थीः‘मैं खतरे मोल एलओसी की बारूदी फिजां को पार कर आया हूं सिर्फ तुम्हारे लिए और तुम दो कदम भी नहीं चल सकती।’

इन घटनाओं के बाद सीमा पार बैठे आकाओं ने आतंकियों को हमेशा स्थानीय युवतियों के इश्क में नहीं पड़ने के लिए कहा। इस्लाम का वास्ता भी दिया गया और इसके प्रति भी डराया गया कि सुरक्षाबल युवतियों का इस्तेमाल आतंकी कमांडरों को मरवाने के लिए करते रहे हैं। पर आतंकी कहां मानने वाले। तभी तो किसी ने सच कहा है कि इश्क नचाए जिसको नाच वह नाचे फिर बीच बाजार।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"