लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का अलर्ट, अनंतनाग में सेना ने खोला मोर्चा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 22, 2018 09:39 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरूआती रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आतंकियों की संख्या 2-3 हो सकती है। मुठभेड़ अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा इलाके में हो रही है।

Open in App

श्रीनगर, 22 जून। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरूआती रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आतंकियों की संख्या 2-3 हो सकती है। मुठभेड़ अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा इलाके में हो रही है। सेना ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है। वहीं खुफिया रिपोर्ट की सूचना के बाद अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के अलर्ट जारी किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में श्रीगुफवारा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: आतंकियों का सफाया करने जम्मू-कश्मीर पहुंचे ब्लैक कैट एनएसजी कमांडोः रिपोर्ट्स

आतंकी हमले की सूचना के बाद केंद्र सरकारन ने नैशनल सिक्यॉरिटी गार्ड्स (एनएसजी) की एक टीम कश्मीर रवाना कर दी है। 'ब्लैक कैट' कमांडो के नाम से मशहूर इस खास प्रशिक्षित दस्ते का इस्तेमाल कश्मीर में चल रहे आतंकविरोधी अभियानों के दौरान भी किये जाने भी उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर घाटी में कुछ समय के लिए एनएसजी की एक टीम तैनात की गई है और शहर के बाहरी इलाके में उनका कठोर प्रशिक्षण चल रहा है। 28 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ब्लैक कैट कमांडो की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में अलगाववादियों पर सख्ती शुरू, हिरासत में लिए गए यासिन, हुर्रियत चीफ नजरबंद

जम्मू-कश्मीर में इस वक्त राजनीतिक उठा-पटक भी जारी है। बीजेपी ने टीडीपी से समर्थन वापस ले लिया है जिसकी वजह से सीएम महबूबा मुफ्ती को इस्तीफा देना पड़ा। सत्ता की बागडोर राज्यपाल एनएन वोरा के हाथ में है। अधिकारियों ने बताया कि हाल में गृह मंत्रालय ने कश्मीर में एनएसजी की तैनाती को अनुमति दी थी। उन्होने बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा हो जाने के बाद उनका इस्तेमाल किया जाएगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील