लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370 हटने के बाद अब क्या आगे देख रहा है जम्मू-कश्मीर? विंटर टूरिज्म के लिए तैयारी शुरू

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 6, 2019 20:00 IST

इस बार पर्यटन विभाग का सारा जोर दक्षिण के पर्यटकों को कश्मीर लाने पर है। इसकी खातिर दक्षिण भारत में पर्यटन विभाग द्वारा कई रोड शो किए जा चुके हैं।

Open in App

कश्मीर के टूरिज्म पर 370 हटाने तथा पुलवामा हमले का जो साया मंडरा रहा है क्या वह अब हट जाएगा? क्या विंटर टूरिज्म इस अवधि में हुई क्षति की भरपाई कर पाएगा? इन सवालों के जवाब तो शायद किसी के पास नहीं हैं लेकिन उम्मीद जरूर है कि कश्मीर में इस बार विंटर टूरिज्म को लेकर जो तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं वह किसी हद तक तो भरपाई कर पाने में सक्षम होंगी।

यही कारण है कि अब सबकी निगाहें विंटर टूरिज्म पर हैं। इसकी खातिर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि विंटर टूरिज्म का पूरा दारोमदार स्नोफॉल पर है फिर भी पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग तैयारियों को जारी रखना चाहते हैं। विंटर टूरिज्म के लिए गुलमर्ग को ही प्राथमिकता दी जा रही है क्योंकि बर्फ से होने वाले सभी खेलों के लिए गुलमर्ग ही उचित स्थान माना जाता है।

पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, सब कुछ बर्फ पर निर्भर है। उसका कहना था कि विंटर स्पोर्टस की भी तैयारी कर ली गई है। देशभर के हजारों बर्फ प्रेमियों को न्यौता दिया जा चुका है और बर्फ के गिरने के आसर नजर आएं तो तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

वैसे इस बार पर्यटन विभाग का सारा जोर दक्षिण के पर्यटकों को कश्मीर लाने पर है। इसकी खातिर दक्षिण भारत में पर्यटन विभाग द्वारा कई रोड शो किए जा चुके हैं और उन कार्यक्रमों में भी शिरकत की जा चुकी है जो पर्यटकों को कश्मीर तक खींच लाने के लिए आयोजित किए गए थे। सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं उन सभी स्थानों पर रोड शो आयोजित करने की भी तैयारी चल रही है जहां से लगातार पर्यटक कश्मीर का रूख करते रहे हैं।

इतना जरूर था कि पर्यटन विभाग से जुड़े लोग मानते थे कि इस अवधि के दौरान कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री को जो धक्का लगा है उसकी भरपाई विंटर टूरिज्म के एक-दो महीने नहीं कर सकते, लेकिन वे यह आस लगाए बैठे थे कि कम से कम पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की रोजी रोटी का प्रबंध तो हो जाए जिनके भूखे मरने की नौबत आ चुकी है।

हालांकि नोटबंदी और जीएसटी ने भी कश्मीर के टूरिज्म को ढलान पर ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है जिससे निपटने को होटल वालों की ओर से अच्छा खासा डिस्काउंट आफर किया जा रहा है लेकिन इन सब पर सुरक्षाबलों की वह चेतावनियां भी भारी पड़ रही हैं जो कहती हैं कि कश्मीर में आने वाले दिनों में आतंकी हमलों में तेजी आ सकती है। और अगर ऐसा होता है तो यह कश्मीर के पर्यटन व्यवसाय की कमर को पूरी तरह से तोड़ देगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया