लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने की एडवोकेट बाबर कादरी की हत्या

By स्वाति सिंह | Updated: September 24, 2020 19:47 IST

एडवोकेट बाबर कादरी टीवी डिबेट्स में बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और राकेश सिन्हा के साथ भी नजर आ चुके हैं। इनके साथ बाबर कादरी की तीखी बहस भी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों ने एडवोकेट बाबर कादरी की हत्या कर दी है। कादरी अक्सर टीवी डिबेट में भी नजर आते थे।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को आतंकियों ने एडवोकेट बाबर कादरी की हत्या कर दी है। बाबर कादरी अक्सर टीवी डिबेट में भी नजर आते थे। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि,  रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने बुधवार को बडगाम में भी एक हत्या की थी। 

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर के एक प्रमुख वकील बाबर कादरी को श्रीनगर के हवाल क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्होंने कहा कि वकील को हमले के तुरंत बाद SKIMS अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। हालांकि, कादरी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।

बता दें कि एडवोकेट बाबर कादरी टीवी डिबेट्स में बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और राकेश सिन्हा के साथ भी नजर आ चुके हैं। इनके साथ बाबर कादरी की तीखी बहस भी हुई थी।

आतंकवादियों ने बीजेपी के स्थानीय नेता शेख वसीम बारी समेत परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बांदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास घटी घटना में आतंकियों ने वसीम बारी के भाई और पिता पर भी फायरिंग की थी, जिसमें घायल होने के बाद दोनों की जान चली गई। वसीम बारी बांदीपोरा जिले के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष भी थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं