लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के 4 आतंकी मारे गये

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2019 07:49 IST

मारे गये चार आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं। सुरक्षाबलों ने इस दौरान 2 ऐके राइफल्स, एक एसएलआर और एक पिस्टल भी बरामद किया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने जिले के लासिपोरा क्षेत्र में एक एनकाउंटर में चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गये सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं। सुरक्षाबलों ने इस दौरान 2 ऐके राइफल्स, एक एसएलआर और एक पिस्टल भी बरामद किया है। इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन को सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने अंजाम दिया। सुरक्षाबलों के इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू की और फिर जवाबी कार्रवाई में वे मारे गये। आतंकियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। तीन सुरक्षाबलों के भी घायल होने की खबर है।

इससे पहले शनिवार को पुलवामा शहर में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया था। आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर शनिवार दोपहर ग्रेनेड फेंका था। बता दें कि पुलवामा में ही पिछले महीने एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शदीह हो गये थे जिसके बाद भारत और पाकिस्तान की बीच तनातनी काफी बढ़ गई थी। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान को बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक भी किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया