लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः इस बार सुरक्षबलों ने आतंकियों को चुन-चुनकर मारा, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड  

By सुरेश डुग्गर | Updated: November 18, 2018 18:15 IST

रविवार सुबह दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। ये मुठभेड़ शोपियां के जैनपोरा के रेबन इलाके में हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी।

Open in App

सुरक्षाबलों ने कश्‍मीर में आतंकी मारने के पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रविवार को मार गिराए गए अल बद्र के दो आतंकियों के साथ ही वर्ष 2018 में मरने वालों का आंकड़ा 218 को पार कर गया। पिछले साल 217 आतंकी मारे गए थे। अभी इस साल के 40 से अधिक दिन बाकी है जिस कारण यह स्‍पष्‍ट है कि वर्ष 2010 के बाद मरने वाले आतंकियों का नया रिकॉर्ड बनेगा। वर्ष 2010 में 270 आतंकी मारे गए थे और वर्ष 2001 में 2850 आतंकियों के मारे जाने का रिकॉर्ड फिलहाल टूट नहीं पाया है।

रविवार सुबह दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। ये मुठभेड़ शोपियां के जैनपोरा के रेबन इलाके में हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद आतंकियों के पकड़ने के लिए सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया।

पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी है।

जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई दौरान दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही और फिर सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। जम्मू कश्मरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से दोनों आतंकियों के शव को बरामद कर लिया गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान भी कर ली गई है। इनमें एक का नाम अलबदर नवाज और दूसरे का नाम आदिल बताया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को शोपियां में ही आतंकियों ने दो गांवों से पांच युवकों को अगवा कर लिया था। आतंकियों ने इनमें से 19 साल के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि दो को रिहा कर दिया। दो युवक अब भी आतंकियों के कब्जे में हैं।

इससे पहले पुलवामा के निकलोरा इलाके में आतंकियों ने नदीम मंजूर नाम के एक छात्र की हत्या कर दी थी। हिज्बुल मुजाहिदीन ने इसका वीडियो भी जारी किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए विडियो में आतंकी नदीम मंजूर को गोलियां मारते हुए दिख रहे हैं।

टॅग्स :आतंकवादीभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब