लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: जानिए कौन संचालित कर रहा है पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती का ट्विटर अकाउंट, ट्वीट कर दी जानकारी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2019 12:28 IST

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सरकार से बच्चों और महिलाओं सहित उन लोगों का ब्यौरा मुहैया कराने के लिए कहा है जिन्हें पांच अगस्त के बाद से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने राज्य के बाहर जेलों में बंद लोगों के बारे में भी जानकारी मांगी है। 

Open in App
ठळक मुद्देल्तिजा ने केंद्रीय गृह सचिव और जम्मू-कश्मीर के गृह सचिव को पत्र लिखकर सूचना मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने सूचना मांगने का निर्देश दिया है। 

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के 5 अगस्त से नजर बंद हैं। इसके बावजूद भी शुक्रवार (20 सितंबर) को उनके ट्विटर ट्विटर अकांउट से ट्वीट किया गया। बता दें कि उनके ट्विटर हैंडल से कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी इल्तिजा इसे संचालित कर रही हैं। महबूबा मुफ्ती के ट्विटर हैंडल से 46 दिन बाद ट्वीट किया गया है।  

बता दें कि महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने एक ट्वीट करके बताया कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, जिनका यह ट्विटर हैंडल है, उन्हें पांच अगस्त, 2019 को नजरबंद किया गया है। इस हैंडल को महबूबा मुफ्ती की इजाजत से अब मैं संचालित करूंगी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सरकार से बच्चों और महिलाओं सहित उन लोगों का ब्यौरा मुहैया कराने के लिए कहा है जिन्हें पांच अगस्त के बाद से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने राज्य के बाहर जेलों में बंद लोगों के बारे में भी जानकारी मांगी है। 

मुफ्ती ने ‘‘तीन दिनों के अंदर’’ ही सूचना मुहैया कराने का भी अनुरोध किया है। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और इसे दो केंद्र शासित क्षेत्रों में बांटे जाने के बाद से हिरासत में बंद मुफ्ती ने अपनी बेटी इल्तिजा के मार्फत भेजे गए पत्र में यह जानकारी मांगी है। उनकी बेटी ने हाल में उनसे मुलाकात की थी। इल्तिजा ने केंद्रीय गृह सचिव और जम्मू-कश्मीर के गृह सचिव को पत्र लिखकर सूचना मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने सूचना मांगने का निर्देश दिया है। 

इल्तिजा ने पत्र में कहा, ‘‘मेरी मां महबूबा मुफ्ती को पांच अगस्त की शाम से ही हिरासत में रखा गया है। मैं पिछले हफ्ते उनसे मिल सकी थी... मुलाकात में मेरी मां ने राष्ट्रपति द्वारा जारी संवैधानिक आदेशों और पुनर्गठन कानून पारित होने के बाद हुई गिरफ्तारियों और हिरासत में लोगों को रखे जाने पर चिंता जताई है।’’ इस पत्र को महबूबा के ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट किया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब