लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने BSF के वाहन पर किया हमला, 5 जवान हुए घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 29, 2018 19:37 IST

सीआरपीएफ के आईजी रवि दीप सिंह साही ने बताया है कि स्थिति नियंत्रण में है और आज शाम 6 बजे की करीब दो कारें बीएसएफ के मुख्यालय वापस आ रही थीं, जिस पर आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने सोमवार (29 अक्टूबर) को भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को निशाना बनाया है। उन्होंने  बीएसफ के वाहन पर हमला किया है, जिसमें पांच जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादियो ने श्रीनगर के बाहरी इलाके यानि पंथा चौक पर बीएसएफ की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें 5 जवान घायल हो गए।सीआरपीएफ के आईजी रवि दीप सिंह साही ने बताया है कि स्थिति नियंत्रण में है और आज शाम 6 बजे की करीब दो कारें बीएसएफ के मुख्यालय वापस आ रही थीं, जिस पर आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने की वजह से पांच लोग घायल हो गए हैं। वहीं, सर्च ऑपरेशन चल रहा है।वहीं, आपको बता दें, आतंकियों ने कश्मीर में रविवार को तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। दक्षिण कश्मीर के जिले पुलवामा में सीआईडी अधिकारी इम्तियाज अहमद की हत्या के बाद आतंकियों ने शोपियां जिले में सेना की एक पट्रोलिंग टीम पर भी फायरिंग की थी। 

इसके अलावा आतंकियों ने श्रीनगर में पीडीपी के एक नेता की भी गोली मारकर हत्या की है। एक एसपीओ की भी हत्या कर दी गई। शोपियां, पुलवामा और श्रीनगर में हुई तीन आतंकी वारदात के बाद से ही कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किए गए थे।

वाहीबाग के संदिग्ध आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार दोपहर सीआइडी में काम करने वाले सब इंस्पेक्टर इम्तियाज मीर को मार डाला था। वह श्रीनगर के सीआइडी दफ्तर में कार्यरत थे। आतंकवादियों ने सब इंस्पेक्टर को रास्ते में रोक लिया था। रोकने के बाद अधिकारी की पहचान इम्तियाज अहमद मीर के रूप में की गई, वह निजी कार में यात्रा कर रहे थे। बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया था और पास के रुमशी नल्ला में ले गए, जहां बाद में गोली मार दी गई थी।

उधर, जिला पुलवामा के अंतर्गत बाजवानी त्राल स्थित सेना की 42 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) के शिविर पर आतंकियों ने शनिवार रात करीब सवा 11 बजे हमला किया था। शिविर की सुरक्षा में तैनात जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"