लाइव न्यूज़ :

जम्मू बस स्टैंड धमाका: CRPF जवानों ने घायलों के लिए किया रक्तदान, राज्यपाल ने की हमले की निंदा

By भाषा | Updated: March 8, 2019 02:18 IST

जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों ने बृहस्पतिवार को यहां भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंड पर हथगोले से हुए हमले की निंदा की। इस हमले में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हुए।

Open in App

 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानो ने बृहस्पतिवार को यहां बस स्टैंड पर ग्रेनेड विस्फोट में घायल हो गये लोगों के वास्ते रक्तदान किया।

पूर्वाह्न को जम्मू बस स्टैंड पर एक आतंकवादी ने गोला दाग दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 32 अन्य घायल हो गये।

सीआरपीएफ ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रक्तदान किया।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सीआरपीएफ घायलों की मदद के लिए आगे आया और उसने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपना एंबुलेंस लगाया। सीआरपीएफ कर्मियों ने अस्पताल में घायलों के वास्ते रक्तदान किया।’’ 

इस बीच जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद गनई और के स्कंदन विस्फोट के घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। 

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, दलों ने बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले की निंदा की

जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों ने बृहस्पतिवार को यहां भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंड पर हथगोले से हुए हमले की निंदा की। इस हमले में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हुए।भाजपा ने जहां आतंकवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया, वहीं कांग्रेस ने सुरक्षा तैयारियों पर चिंता जताई।हमले की निंदा करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रशासन को निर्देश दिये कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।उनके प्रवक्ता ने कहा कि मलिक ने सभी एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाए। राज्यपाल ने दिवंगत के परिजनों को पांच लाख रुपये जबकि घायलों को 20-20 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने की घोषणा की।कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकार्ई ने कहा कि जिन खामियों के कारण हमला हुआ उस पर गौर किया जाना चाहिए क्योंकि यह सुरक्षा स्थिति से निपटने में केन्द्र और राज्य प्रशासन की ‘‘पूर्ण नाकामी’’ को दिखाता है।जम्मू कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बयान में हमले को ‘‘पूरी तरह से कायराना कृत्य’’ बताया और राज्य से आतंकवादियों तथा उनके समर्थकों को खत्म करने का संकल्प लिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे