लाइव न्यूज़ :

जम्मू: पाकिस्तान से ड्रोन से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद, एक आतंकी भी मारा गया, जेल में बंद लश्कर कमांडर से मिली थी जानकारी

By भाषा | Updated: August 18, 2022 11:29 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब उन्होंने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से भेजे गए हथियारों के बड़े जखीरे को पकड़ा। इस दौरान मुठभेड़ भी हुई और एक आतंकी मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू सीमा के बाद पाकिस्तान की ओर से भेजे गए हथियार बरामद हुए।हथियारों का बड़ी जखीरा ड्रोन के माध्यम से भेजा गया था, जहां हथियार मिले वहां मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया।जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद अली हुसैन उर्फ कासिम उर्फ जहांगीर से मिली थी सुरक्षाबलों को जानकारी।

जम्मू: पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर ड्रोन से कथित रूप से आतंकवादियों के लिए गिराए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद अली हुसैन उर्फ कासिम उर्फ जहांगीर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर ये हथियार बरामद किए।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि जिस जगह हथियार बरामद हुए, वहां मुठभेड़ के दौरान हुसैन मारा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस का एक दल हथियार बरामद करने के लिए हुसैन को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास घटनास्थल पर बुधवार को साथ लेकर गया था, लेकिन उसने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि बम निरोधी दस्ते ने हथियारों का पैकेट खोला और उसमें से एक एके-राइफल, एक मैगजीन, 40 राउंड गोलियां, एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 10 राउंड गोलियां और दो ग्रेनेड बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि अरनिया सेक्टर में 24 फरवरी को ड्रोन के जरिए हथियार गिराने के एक मामले की जांच के दौरान आतंकवादी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने बरामदगी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू के एक आरोपी ने खुलासा किया कि ड्रोन गिराने के मामलों में एक पाकिस्तानी कैदी की अहम भूमिका रही है और वह लश्कर एवं अल-बद्र आतंकवादी समूहों का मुख्य सदस्य है। उसे जेल से अदालत लाया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस का एक दल मजिस्ट्रेट के साथ घटनास्थल गया और फलियां मंडल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित टोफ गांव से जखीरा बरामद किया। उन्होंने बताया कि जब पैकेट खोला जा रहा था, तो हुसैन ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और उसकी सर्विस राइफल छीन ली। उन्होंने कहा, ‘‘उसने पुलिस दल पर गोलीबारी की और घटनास्थल से भागने का प्रयास किया।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आतंकवादी घायल हो गया और उसे एवं घायल पुलिसकर्मी को जम्मू स्थित जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां आतंकवादी ने दम तोड़ दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस