लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता को मारने आए थे आतंकवादी, नहीं मिला तो दो वाहनों को स्वाहा कर भागे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 1, 2019 13:54 IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने दो वाहनों को आग लगाकर स्वाहा कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आतंकी बीजेपी नेता को निशाना बनाना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे कुलगाम के बुनीगाम में रात के करीब तीन आतंकवादियों का गुट आया और वाहनों में आग लगा गया।बुनिगाम के नंबरदार गुलाम नबी डार और बीजेपी नेता आदिल अहमद गनई के निजी वाहनों आतंकियों ने आग के हवाले कर दिया।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को खतरनाक मंसूबे कम नहीं हो रहे हैं, मौका लगते ही आतंकी वारदात को अंजाम दे दे रहे हैं। ताजा घटना कुलगाम की है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, कुलगाम में आतंकवादियों ने दो वाहनों को आग लगाकर फूंक दिया। सामने आई तस्वीरों में कारों के जले ढांचे दिखाई दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुलगाम में आतंकवादियों ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी वारदात को अंजाम दिया। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुलगाम के बुनीगाम में रात के करीब तीन आतंकवादियों का गुट आया और वाहनों में आग लगा गया। जिस जगह यह आतंकी वारदात हुई उसे बुनिगाम कहते हैं। यह इलाका राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा हुआ है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बुनिगाम के नंबरदार गुलाम नबी डार और बीजेपी नेता आदिल अहमद गनई के निजी वाहनों आतंकियों ने आग के हवाले कर दिया। आतंकवादियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले जिहादी नारे भी लगाए थे। आतंकियों के खौफ के कारण उस वक्त कोई भी शख्स घर के वाहर नहीं निकला। आतंकवादियों के जाने के बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को इत्तला की। 

जानकारी मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों को धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया। 

जानकारी यह भी मिल रही है कि वारदात के वक्त बीजेपी नेता घर पर नहीं था। आतंकी बीजेपी नेता को निशाना बनाने के मकसद से आए थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरटेरर फंडिंगआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया