लाइव न्यूज़ :

अवंतीपोरा और सोपोर में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी, मस्जिद की घेराबंदी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 18, 2020 20:01 IST

सुरक्षाबलों ने यहां दोपहर तक एक आतंकवादी को मार गिराया था जबकि अन्य छिपे आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से निकल गए थे। उनकी तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी अवंतीपोरा जबकि एक आतंकी सोपोर में मार गिराया है। अवंतीपोरा में हालांकि मुठभेड़ आज तड़के शुरू हुई थी।दोपहर बाद अवंतीपोरा में छिपे आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी हैं।इनकी संख्या दो के करीब बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने मस्जिद की घेराबंदी कर ली है।

जम्मूः अवंतीपोरा और सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हो रही मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी अवंतीपोरा जबकि एक आतंकी सोपोर में मार गिराया है। अवंतीपोरा में हालांकि मुठभेड़ आज तड़के शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने यहां दोपहर तक एक आतंकवादी को मार गिराया था जबकि अन्य छिपे आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से निकल गए थे। उनकी तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा था।

दोपहर बाद अवंतीपोरा में छिपे आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी हैं। ये आतंकी पांपोर के मिज गांव की मस्जिद में छिपे हुए हैं। इनकी संख्या दो के करीब बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने मस्जिद की घेराबंदी कर ली है।

वहीं सोपोर में भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में भी एक आतंकवादी मार गिराया गया है। अन्य मुठभेड़ स्थल से फरार होने में सफल रहे। हालांकि सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

डीजीपी पुलिस दिलबाग सिंह ने अवंतीपोरा और सोपोर मुठभेड़ों में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी जारी है। सुरक्षा कारणों की वजह से अवंतीपोरा और सोपोर में इंटरनेट सेवा बंद रखी गई है। इस माह के दौरान सोपोर में यह पांचवीं मुठभेड़ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील