जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
By भाषा | Published: April 18, 2020 05:44 AM2020-04-18T05:44:40+5:302020-04-18T05:44:40+5:30
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को दो आतंकवादी मारे गए। ये दोनों कथित तौर पर स्थानीय बताये जा रहे हैं। बाद में, उन्हें उत्तर कश्मीर में ‘‘अज्ञात आतंकवादी’’ के रूप में दफना दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के दायरू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार की सुबह में इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जिनकी पहचान की जानी बाकी है।
वे किस आतंकी संगठन से संबद्ध थे इसका भी पता लगाया जा रहा है। हालांकि, शवों को किसी को सौंपा नहीं गया क्योंकि पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान नहीं हो पाई है और इसलिए उन्हें उत्तर कश्मीर में एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया।