लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः लश्करे तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकी अरेस्ट, पिस्टल, मैगजीन और आईईडी बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 5, 2022 15:30 IST

Jammu and Kashmir: पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति प्रतिबंधित संगठन लश्करे तौयबा से जुड़ा है और एक हाइब्रिड आतंकी है। वह गैर स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यकों, सुरक्षा बलों पर हमले करने के अवसर की तलाश में था।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान रिजवान मुश्ताक वानी के तौर पर हुई है और वह हमरे पट्टन का रहने वाला है।सोपोर पुलिस ने बारामुल्ला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। गैर स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यकों, सुरक्षा बलों पर हमले करने के अवसर की तलाश में था।

जम्मूः पुलिस व सेना की 22 आरआर की संयुक्त दल ने गत वीरवार देर रात समय रहते लश्करे तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया, जो हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। यही नहीं दोनों आतंकियों के कब्जे से हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों से पूछताछ के आधार पर लश्कर से जुड़े ओवरग्राउंड वर्करों की गिरफ्तारी संभव है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सेना के 22 आरआर ने सोपोर जिले की शाह फैसल मार्केट में नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति, जिसके हाथ में एक बैग था, संदिग्ध हरकत करते पाया गया।

जब उसे रुकने के लिए कहा गया, तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, कुछ राउंड और एक आईईडी बरामद किया गया। उसकी पहचान रिजवान मुश्ताक वानी के तौर पर हुई है और वह हमरे पट्टन का रहने वाला है।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति प्रतिबंधित संगठन लश्करे तौयबा से जुड़ा है और एक हाइब्रिड आतंकी है। वह गैर स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यकों, सुरक्षा बलों पर हमले करने के अवसर की तलाश में था। आगे की पूछताछ में उसने एक और सहयोगी हाइब्रिड आतंकी जमील अहमद पारा के नाम का खुलासा किया, जिसे सोपोर पुलिस ने बारामुल्ला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। दोनों आतंकियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी