लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने एक शख्स को गोली मारी, बारामूला के मेन चौक की घटना

By विनीत कुमार | Updated: March 30, 2019 20:28 IST

पुलवामा में भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास ग्रेनेड अटैक का एक मामला सामने आया। इस अटैक में सीआरपीएफ के एक जवान के घायल होने की खबर है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने शनिवार को एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसाक यह घटना बारामूला के मेन चौक पर हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीरी जिले बारामूला के मुख्य इलाके में कथित आतंकवादियों ने अर्जुमंद मजीद भट पर गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि भट को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

इससे पहले पुलवामा में भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास ग्रेनेड अटैक का एक मामला सामने आया। इस अटैक में सीआरपीएफ के एक जवान के घायल होने की खबर है। 

इससे पहले जम्मू- कश्मीर हाईवे पर बनिहाल के पास शनिवार को एक कार में धमाका हो गया। यह धमाका जहां हुआ, उसके पास से ही सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था। इस मामले में किसी के हताहत की खबर नहीं है लेकिन मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

सीआरपीएफ ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उसकी एक गाड़ी को मामूली नुकसान पहुंचा है। सीआरपीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'आज करीब सुबह 10.30 बजे जम्मू-कश्मीर के बनिहाल के नजदीक एक कार में धमाका हुआ। सीआरपीएफ दस्ता इसके पास से गुजर रहा था। कार में आग लगी और सीआरपीएफ के दस्ते की एक गाड़ी के अगले हिस्सा में थोड़ा नुकसान पहुंचा। सीआरपीएफ के किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है।'  

गौरतलब है कि पिछले महीने 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के एक काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गये थे। इस घटना की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया