लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: कश्मीर में कार बम विस्फोट कर सकते हैं आतंकी, दहशतजदा माहौल में तलाश तेज, सभी अलर्ट पर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 4, 2020 18:11 IST

मारे गए पाकिस्तानीआतंकी इकराम उर्फ फौजी की मुठभेड़ की जानकारी देते हुए की गई प्रेस वार्ता में भी आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भी आतंकी कमांडर अब्दुल रहमान व उसके दो अन्य साथियों के मारे जाने के बाद दो और वाहन बमों की मौजूदगी की संभावना जतायी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल रहमान उर्फ फौजी आइईडी बनाने में माहिर था। वह किसी भी वाहन को विस्फोटक बम में तबदील करने की महारत रखता था।28 मई को पुलवामा में जिस आइईडी लैस सेंट्रो कार को पकड़ा गया उसे भी अब्दुल रहमान ने ही अपने साथियों संग मिलकर तैयार किया था।

जम्मूः कश्मीर में आतंकी किसी भी समय कार बम विस्फोटों से सब कुछ दहला सकते हैं। पुलिस द्वारा इसके प्रति किए गए रहस्योदघाटन के बाद माहौल दहशतजदा है। हालांकि उन कार बमों की तलाश अब तेज कर दी गई है जिनके प्रति खुद पुलिस कहती है कि उन्हें विदेशी आतंकियों ने तैयार कर छुपा दिया है।

कल मारे गए पाकिस्तानीआतंकी इकराम उर्फ फौजी की मुठभेड़ की जानकारी देते हुए की गई प्रेस वार्ता में भी आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भी आतंकी कमांडर अब्दुल रहमान व उसके दो अन्य साथियों के मारे जाने के बाद दो और वाहन बमों की मौजूदगी की संभावना जतायी थी। उनके बकौल, अब्दुल रहमान उर्फ फौजी आइईडी बनाने में माहिर था। वह किसी भी वाहन को विस्फोटक बम में तबदील करने की महारत रखता था। 28 मई को पुलवामा में जिस आइईडी लैस सेंट्रो कार को पकड़ा गया उसे भी अब्दुल रहमान ने ही अपने साथियों संग मिलकर तैयार किया था।

विजय कुमार ने यह भी बताया कि जैश के पास अभी भी दो आइईडी बनाने के माहिर आतंकी मौजूद हैं जिनका नाम वलीद और लंबू है। यह भी सूचना मिली है कि वलीद और लंबू द्वारा तैयार किए गए दो अन्य वाहन बमों को आतंकियों ने अपने किसी सेफ हाउस में छिपा रखा है। इनमें से एक वाहन बम जिला बडगाम में है जबकि दूसरा पुलवामा व कुलगाम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास रखा है।

ऐसे में जबकि कश्मीर घाटी को दहलाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद द्वारा तैयार किए गए दो वाहन बमों के प्रति कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है, उनका समय पर पता लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष दल बनाया है। पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में पुराने वाहनों को बेचने वालों के अलावा कुछ मैकेनिकों को पूछताछ के लिए तलब किया है। बीते छह माह के दौरान चोरी हुए वाहनों की भी सूची तैयार की जा रही है और इसके अलावा पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के ओवरग्राउंड वर्करों से भी इस बारे में नए सिरे से पूछताछ हो रही है।

पुलवामा में आईईडी लैस सेंट्रो कार पकड़ने और उसे सुरक्षित ढंग से नष्ट करने के बाद पुलिस को अपने खुफिया तंत्रों से यह पता चला है कि घाटी में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जैश-ए-मोहम्मद 14 फरवरी 2019 जैसा कोई बड़ा हमला दोहराने की फिराक में है। इसी साजिश को अंजाम देने के लिए आतंकियों ने बीते माह दक्षिण कश्मीर में हाइवे पर सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए जिस कार बम का इस्तेमाल करना था, उसी कार को ही पुलिस ने 28 मई को बरामद कर नकारा कर दिया था। इसी मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आतंकियों ने एक नहीं बल्कि तीन वाहन बम तैयार किए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनासीआरपीएफअजीत डोभालमनोज मुकुंद नरवानेगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन