लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

By विनीत कुमार | Updated: March 7, 2019 08:01 IST

माना जा रहा है कि इलाके में एक और आतंकी छिपा हुआ है। सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में घेराबंदी कर ली है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है। फिलहाल और जानकारी का इंतजार है लेकिन माना जा रहा है कि इलाके में एक और आतंकी छिपा हुआ है। सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में घेराबंदी कर ली है।

दरअसल, बुधवार देर शाम इस इलाके में इसी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमले की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने पेट्रलिंग पार्टी पर ग्रेनेड दागा और फिर फायरिंग शुरू कर दी थी। 

बता दें कि LoC पर भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी के बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों से मुठभेड़ की खबरे सामने आ रही हैं। इससे पहले पुलवामा जिले के त्राल में सोमवार शाम से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गिराये थे। मारे गये आतंकियों से दो एके-47 और दूसरे हथियार बरामद किये गये। दोनों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के थे।

इस घटना से एक दिन पहले रविवार को कुपवाड़ा में भी 56 घंटे चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिय़ा था। इस दौरान सीआरपीएफ के एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गये एवं एक नागरिक की भी जान चली गयी। यह मुठभेड़ पिछले हफ्ते शुक्रवार सुबह शुरू हुई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन