लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बॉर्डर पर इधर किसानों का प्रदर्शन, उधर जम्मू-कश्मीर में किसान का बेटा हुआ शहीद, आज दोपहर गांव पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर

By विनीत कुमार | Updated: November 28, 2020 09:16 IST

पंजाब के तरन तारन जिले के रहने वाले सुखबीर सिंह कल पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में शहीद हो गए। वे अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर तक उनके गांव पहुंचने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की ओर से राजौरी सेक्टर में हुई गोलीबारी में रायफलमैन सुखबीर सिंह हुए शहीदसेना में शामिल हुए सुखबीर को अभी दो साल भी नहीं हुए थे, 22 साल थी उम्र

केंद्र के तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में आंदोलन चरम पर है। पिछले कई दिनों से ये आंदोलन जारी है और किसान अब दिल्ली के बॉर्डर पर हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगे एलओसी से भी पंजाब के तरन तारन जिले में एक छोटे किसान के लिए दिन तोड़ने वाली खबर शुक्रवार को आई।

27 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह करीब 8 बजे पंजाब से जब कई किसान दिल्ली कूच की तैयारी में जुटे थे, एक फोन कुलवंत सिंह को आया। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कुलवंत के पास ये फोन सेना की ओर से आया और उन्हें बताया गया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में उनके बेटे सुखबीर सिंह शहीद हो गए।

जम्मू-कश्मीर रायफल्स (JAK RIF) के रायफलमैन सुखबीर सिंह की उम्र केवल 22 साल थी और सेना में उनके शामिल हुए अभी 1 साल 11 महीने ही हुए थे। सुखबीर सिंह के अलावा एक और जवान भी शुक्रवार को इस क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग में शहीद हुआ।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे सुखबीर

रिपोर्ट के अनुसार सुखबीर के पिता कुलवंत ने अपने गांव ख्वासपुर से फोन पर बताया, 'मेरे पास बस 6 कनाल जमीन है। मेरी कई सारी उम्मीदें सुखबीर पर टिकी थीं। अब मैं नहीं जानता कि क्या होगा।'

कुलवंत बताते हैं, 'सुखबीर चार महीने पहले ही छुट्टियों पर आया था। वो अपनी बहन के ब्याह के लिए आया था। उसने सबकुछ किया। उसने शादी के लिए यूनिट से 5 लाख रुपये लोन भी लिए थे।'

सुखबीर चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई हैं। बड़े भाई मलेशिया में मजदूर के तौर पर काम करते हैं। इन चारों में अभी केवल एक बहन की शादी हो सकी है।

कपकपाते गले के साथ कुलवंत बताते हैं, 'वो केवल छठी या सातवीं कक्षा में था, तभी से कहता था कि वो सेना में जाएगा। वह सच में सेना में शामिल होना चाहता था। भगवान का शुक्र है कि उसका चयन हो गया और अब ये हो गया है।'

पिता को नहीं मालूम किसान आंदोलन के बारे में

कुलवंत अपना बेटा खो चुके हैं। साथ ही ये बात भी हैरान करती है कि सुखबीर के परिवार को दिल्ली के पास चल रहे मौजूदा किसान आंदोलन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कुलवंत पंजाबी में कहते हैं, 'मैं ता कमान विच लगा रहना। टीवी ते वेखया सी कुझ रौला पाए रेया। साड्डे पिंडो कोई नहीं गया (मैं काम में व्यस्त रहता हूं। टीवी पर मैंने देखा है कि कुछ चल रहा है। हमारे गांव से वहां कोई नहीं गया है।)'

इस बीच रायफलमैन सुखबीर का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर तक उनके गांव ख्वासपुर पहुंचने की उम्मीद है और शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषण की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानकिसान विरोध प्रदर्शनपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?