लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कोविड-19 हालात में सुधार वाले आठ जिलों में पाबंदियों में छूट दी गई

By भाषा | Updated: June 13, 2021 18:44 IST

Open in App

जममू, 13 जून कोविड-19 महामारी के हालात में सुधार के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रविवार को आठ जिलों में पाबंदियों में और ढील दिए जाने की घोषणा की।

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, एक बैठक के दौरान कश्मीर संभाग के शोपियां, कुलगाम, गंदेरबल और बांदीपुरा जबकि जम्मू संभाग के पुंछ, रियासी, रामबन और डोडा जिलों में पाबंदियों में राहत दिए जाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय इन जिलों में प्रति दस लाख की आबादी पर सप्ताह में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों, संक्रमण दर, बिस्तरों पर भर्ती मरीजों की संख्या, मृत्यु दर और टीकाकरण अभियान के लक्ष्य की प्राप्ति को ध्यान में रखकर किया गया।

इसके मुताबिक, इन आठ जिलों में सरकारी एवं निजी कार्यालय दोबारा कार्य करना शुरू कर सकते हैं। इसी तरह, नाई की दुकानों, सैलून, पार्लर, मोहल्ले की दुकानों, बाजारों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को शनिवार और रविवार के अलावा सप्ताह के सभी दिन खोले जाने की अनुमति दी गई है।

मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सभी जिलों में कोविड के हालात में अभी और सुधार की आवश्यकता है।

आदेश के मुताबिक, '' कुछ जिलों में निर्धारित स्तर पर पहुंचने के लिए काफी प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। ऐसे में, इन जिलों में कोविड रोकथाम के लागू उपाय जारी रखना जरूरी है।''

आदेश में सभी जिलाधिकारियों को कोविड बचाव के नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे केंद्र शासित प्रदेश में शराब के थोक व्यापार की सप्ताह के पांच दिन अनुमति रहेगी जबकि सप्ताहांत में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

सभी शिक्षण संस्थान व कोचिंग सेंटर 15 जून तक बंद रहेंगे। साथ ही सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, क्लब, जिम, स्पा और पार्क आदि अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल