लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के जंगलों से भागे कई आतंकियों के शोपियां में दिखने का दावा! सेना चला रही है तलाशी अभियान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 5, 2021 16:22 IST

जम्मू-कश्मीर: ग्रामीणों की सूचना के आधार पर सेना ने हीरपोरा के जंगल में एक सघन तलाशी अभियान चला रखा है। हीरपोरा एतिहासिक मुगल रोड पर स्थित जिला शोपियां का अंतिम गांव है।

Open in App

जम्मू, 5 नवम्बर। पुंछ के जंगलों में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद दावा किया जा रहा है कई आतंकी यहां से भाग कर शोपियां पहुंच गए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुंछ के जंगलों में 20 दिनों तक चली अब तक की सबसे लंबी मुठभेड़ में सेना के 9 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, सेना ने जिन दर्जन भर आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था उनके शव वह अभी तक तलाश नहीं पाई है।

बताया जा रहा है कि दक्षिण कश्मीर में जिला शोपियां के हीरपोरा और उसके साथ सटे इलाकों में करीब एक दर्जन विदेशी आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने एक विशेष तलाशी अभियान चलाया है। सूचना है कि यह आतंकी पुंछ के भाटा धुरियां में सेना की घेराबंदी से निकलकर ही दक्षिण कश्मीर पहुंचे हैं। अलबत्ता, पुलिस या सेना ने इस विषय में अधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है।

सूत्रों ने बताया कि करीब तीन दिन पहले हीरपोरा शोपियां में कुछ लोगों ने जंगल में स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों को देखकर निकटवर्ती सैन्य चौकी को सूचित किया था। हीरपोरा का जंगल जिला पुंछ और शोपियां की सीमा पर स्थित है। 

ग्रामीणों की सूचना के आधार पर सेना ने हीरपोरा के जंगल में एक सघन तलाशी अभियान चला रखा है। हीरपोरा एतिहासिक मुगल रोड पर स्थित जिला शोपियां का अंतिम गांव है। हीरपोरा जंगल को संरक्षित वन्य जीव क्षेत्र भी घोषित किया गया है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि कि पुंछ के भाटा धुरियां के जंगल से आतंकी इस इलाके में अगर आए हैं तो वह बच नहीं पाएंगे।

पुंछ के भाटा धुरियां में 10 अक्तूबर को सेना ने स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल को देखे जाने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था। इस अभियान में नौ सैन्यकर्मी शहीद हो चुके हैं। एक आतंकी जिया मुस्तफा भी मारा गया है। जिया मुस्तफा जंगल में छिपे आतंकियों के साथ लगातार संपर्क में था। 

अलबत्ता, 24 अक्तूबर के बाद भाटा धुरियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कोई मुठभेड़ नहीं हुई है। करीब पांच हजार सुरक्षाकर्मी भाटा धुरियां और उसके साथ सटे इलाकों में आतंकियों के खिलाफ अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। इसके बावजूद आतंकियों का सुराग नहीं मिल रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह आतंकी घेराबंदी तोड़ भाग दक्षिण कश्मीर में पहुंच गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू