लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में 50 घंटों की खामोशी के बाद फिर शुरू हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़, 12वां दिन, 9 जवान हुए हैं शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 22, 2021 17:18 IST

पुंछ के चमरेड़ और भाटाधुलियां के जंगल में आतंकियों की तलाश में पिछले 12 दिन से तलाशी अभियान चल रहा है। इस दौरान मुठभेड़ में सेना के नौ जवान शहीद हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ के जंगलों में 12वें दिन आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना का एक और जवान घायल हुआपुंछ के चमरेड़ और भाटाधुलियां के जंगल में आतंकियों की तलाश में जुटी है सेना।आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश में सेना, 6 आतंकियों के मारे जाने की भी खबर।

जम्मू: पुंछ के जंगलों में 12वें दिन भी आतंकियों से चल रही मुठभेड़ खत्म नहीं हो पाई क्योंकि बचे हुए आतंकी अभी तक मारे नहीं गए हैं। बारहवें दिन 50 घंटों की खामेाशी के बाद आतंकियों के साथ फिर से मुठभेड़ आरंभ हुई। इस बीच एक और सैनिक के जख्मी होने की खबर है। 

इस मुठभेड़ में अभी तक सेना के 9 जवान शहीद हो चुके हैं और हजारों सैनिक इस मुठभेड़ में लगे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भाटाधुलियां जंगल में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया।

जंगल घना होने की वजह से सेना के जवान आतंकियों को सीधे तौर पर देख नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। जंगल के साथ लग रहे इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि मुठभेड़ में दोनों ओर से बड़े-बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही वे बम धमाकों की आवाजें सुन रहे हैं। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि पुंछ के चमरेड़ और भाटाधुलियां के जंगल में आतंकियों की तलाश में पिछले 12 दिन से तलाशी अभियान चल रहा है। इस दौरान मुठभेड़ में सेना के नौ जवान शहीद हो चुके हैं। इनमें से पांच जवान चमरेड़ और चार भाटाधुलियां के जंगल में शहीद हुए हैं।  इसके बाद से अब तक आतंकियों का कहीं पता नहीं चला है। जंगल काफी घना है। एहतियात बरतते हुए जवान आगे बढ़ रहे हैं।

6 आतंकी हुए हैं ढेर: सूत्र

भाटाधुलियां के घने जंगल में भले ही अभी आतंकियों का कुछ पता नहीं चला हो, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 6 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। हो सकता है कि जंगल में आतंकियों ने अपना कोई ठिकाना बना रखा हो। सूत्रों का कहना है कि जंगल में कुछ और आतंकी भी हो सकते हैं। 

जंगल के अंदर जवान दाखिल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उस जगह तक नहीं पहुंच पाए हैं, जहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसलिए जवान आतंकियों के उस ठिकाने तक पहुंचकर ही आखिरी कार्रवाई को अंजाम देंगे। इसके बाद इस आपरेशन को खत्म कर दिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है