लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिसः घाटी में 20 स्थानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त, संदिग्धों से पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2025 20:32 IST

Jammu and Kashmir Police: अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसंतोष, सार्वजनिक अव्यवस्था और सांप्रदायिक घृणा को भड़काना भी है।‘स्लीपर सेल’ पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के साथ सीधे संपर्क में थे।राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो रहा था।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने रविवार को घाटी में 20 स्थानों पर छापेमारी और यूएपीए मामले के संबंध में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘एसआईए ने यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में दक्षिण कश्मीर के सभी जिलों में लगभग 20 स्थानों पर छापेमारी की।’’ अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट रूप से सामने आया है कि ये लोग आतंकवादी साजिश में सक्रिय रूप से शामिल हैं, भारत विरोधी बयानों को प्रचारित और आगे बढ़ा रहे हैं और इनका उद्देश्य न केवल भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देना है, बल्कि असंतोष, सार्वजनिक अव्यवस्था और सांप्रदायिक घृणा को भड़काना भी है।’’

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस कश्मीर में काम कर रहे आतंकवादियों के गुर्गो पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा, ‘‘तकनीकी खुफिया जानकारी से संकेत मिला है कि कश्मीर में कई ‘स्लीपर सेल’ पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के साथ सीधे संपर्क में थे।

वे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल आदि समेत मैसेजिंग ऐप के माध्यम से सुरक्षा बलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के बारे में संवेदनशील और रणनीतिक जानकारी देने में शामिल थे।’’ उन्होंने कहा कि ये आतंकी गुर्गे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कमांडरों के इशारे पर ऑनलाइन कट्टरपंथी प्रचार में भी शामिल थे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष