जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का किया उल्लंघन
By भाषा | Published: July 26, 2020 12:38 AM2020-07-26T00:38:37+5:302020-07-26T00:39:35+5:30
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर शनिवार को लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान गोली दागी हैं।
Highlightsपाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा हैपाकिस्तान ने पांचवी पर अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर शनिवार को लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी की।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के मानकोट सेक्टर में आज शाम छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
यह पांचवां ऐसा दिन था जब पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गोलीबारी की।