लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2019 13:23 IST

बीते दिनों नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय राजनयिक को सम्मन जारी कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है।

पाकिस्‍तान ने शनिवार को सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्‍टर में गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार से की फायरिंग की। पाकिस्तान की इस हरकत का मुहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने भी फायरिंग की। इस दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान का नाम नायक संदीप थापा है। फिलहाल, फायरिंग जारी है।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सेना की चौकियों को निशाना बनाया गया। 

बीते दिनों नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय राजनयिक को सम्मन जारी कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। विदेश कार्यालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को समन जारी कर लीपा और बट्टल सेक्टरों में अकारण गोलीबारी की निंदा की, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी और दो नागरिक मारे गए। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भारतीय पक्ष से आग्रह किया कि वह अपनी सेना को संघर्षविराम का सम्मान करने और नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का निर्देश दे।

एक बयान के अनुसार, भारतीय सुरक्षा बलों ने 2003 के संघर्ष विराम समझौते का कथित रूप से लगातार उल्लंघन किया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और यह एक रणनीतिक भूल साबित हो सकती है।’’

पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार को दावा किया था कि उसके एक अन्य सैनिक को बट्टल शहर में भारतीय सैनिकों ने मार दिया जिसके बाद गोलीबारी में मारे गए लोगों की मौत को संख्या छह हो गई। भारतीय सैनिकों के कथित संघर्षविराम उल्लंघनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान ने बुधवार और गुरुवार को भी अहलूवालिया को तलब किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीजफायरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी