जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलाबारी में एक जवान शहीद, 6 जख्मी

By सुरेश डुग्गर | Published: March 18, 2019 04:34 PM2019-03-18T16:34:55+5:302019-03-18T16:34:55+5:30

ज्यौड़ियां में एलओसी पर पल्लांवाला सेक्टर के केरी, बटल और नत्थू टिब्बा में रविवार से पाकिस्तान सीजफायर उलंघन कर रहा है। गोलाबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि गोलाबारी में छह जवान घायल हो गए हैं।

Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire again, one jawan killed in the fire, 6 wounded | जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलाबारी में एक जवान शहीद, 6 जख्मी

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलाबारी में एक जवान शहीद, 6 जख्मी

एलओसी पर एक बार फिर दोनों देशों की सेनाओं के बीच घमासान हुआ है। इसमें एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया तथा 6 जख्मी हो गए। भारतीय पक्ष की जवाबी कार्रवाई में कई पाक सैनिक ढेर हो गए और कई पाक चौकिआं नेस्तनाबूद कर दी गईं। स्थिति तनावपूर्ण है।

ज्यौड़ियां में एलओसी पर पल्लांवाला सेक्टर के केरी, बटल और नत्थू टिब्बा में रविवार से पाकिस्तान सीजफायर उलंघन कर रहा है। गोलाबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि गोलाबारी में छह जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल उदमपुर में इलाज के लिए ले जाया गया है।

शहीद की पहचान पंजाब के मोगा के रहने वाले सिपाही करमजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीजफायर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से भारी मोर्टार चले। जिसमें भारतीय सेना को नुसकान पहुंचा। इससे पहल जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना ने सोमवार सुबह 5.30 मिनट पर मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

इससे पहले रविवार की शाम को पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7.30 गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच गए। गोलाबारी में अन्य नुकसान नहीं हुआ है।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सीमार्ती गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की, जिसका जवाब सेना के जवानों ने भी दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना की एक पोस्ट के तबाह होने की भी जानकारी मिली है।

हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर नहीं माना गया है लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि पाक सेना को जवाबी कार्रवाई में जबरदस्त नुक्सान पहुंचाया गया है।

Web Title: Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire again, one jawan killed in the fire, 6 wounded

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे