लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 19, 2022 17:12 IST

शोपियां में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि सेना के दो जवान भी शहीद हो गए। दोनों जवानों की शहादत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कश्मीर जोन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में मुठभेड़ हुई।

Open in App
ठळक मुद्देशोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि सेना के दो जवान भी शहीद हो गए।जवानों द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जम्मू: शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरबर्ग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में 2 सैन्य जवान शहीद हो गए। रक्षा मंत्रालय ने शोपियां मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवानों की पुष्टि करते हुए उनकी पहचान संतोष यादव और सिपाही चवन रोमित तानाजी के रूप में बताई है। ये दोनों जवान एक राष्ट्रीय राइफल से थे। हालांकि मुठभेड़ की शुरूआत में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार भी गिराया है।

कश्मीर जोन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शोपियां के जैनापोरा इलाके के चेरबर्ग में मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकी मारा गया है। जवानों द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में सेना की एक आर आर के जवान ने वीरगति पाई है। मारे गए आतंकवादी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका है। आतंकवादियों पर गोलीबारी शुरू करने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें हथियार डालने के लिए कई मौके दिए थे। 

एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाकर्मी इलाके में छिपे दूसरे आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं परंतु फिलहाल अभियान जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैनपोरा के चेरबर्ग में आतंकियों के देखे जाने की सूचना के तुरंत बाद वहां पहुंचे एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान चलाया हुआ था। जैसे ही सुरक्षाबलों का दल संदिग्ध स्थान के नजदीक पहुंचा, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी जारी रखे हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप