लाइव न्यूज़ :

होली के एक दिन पहले सेना ने मार गिराए पांच पाकिस्तानी सैनिक, पाक ने बढ़ाया गोलाबारी का रेंज

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2018 01:52 IST

पाकिस्तानी सेना के जवानों ने गुरुवार देर शाम एलओसी से सटे नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की।

Open in App

जम्मू कश्मीर, 2 मार्च;  नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में लगातार जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना के पांच सैनिक को भारतीय जवानों ने मारे गिराए हैं। इसके साथ ही पाक की कुछ पोस्टें भी बर्बाद कर दी है। इस घटना के बाद घबराकर पाक ने राजौरी से लेकर पुंछ तक गोलीबारी की रेंज बढ़ा दी है। 

पाकिस्तानी सेना के जवानों ने गुरुवार देर शाम एलओसी से सटे नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की। इस गोलाबारी में नौशहरा का एक ग्रामीण गंभीर रूप से भी हुआ। इसके अलावा पुंछ में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए सेना के कमान अस्पताल ऊधमपुर में रेफर कर दिया गया था। राजौरी व पुंछ में सात घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब देने में लगी है। बता दें कि नियंत्रण रेखा और सीमा से सटे इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही गोलाबारी के कारण  एलओसी के पास वाले सारे इलाकों के स्कूलों को बंद कराया गया था। वहीं, सीमा और नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों में स्थित गांवों के ग्रामीणों को भी राहत शिविर में शिफ्ट किया गया था

गौरतलब है कि पाक सेना कुछ दिन से सीमा पर हालात बिगाड़ने के लिए लगातार  गोलाबारी कर रहा है। कभी स्नाइपर शाट से जवानों को निशाना बनाता है, तो कभी आतंकियों की घुसपैठ करवाने के प्रयास कर रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएलओसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल