लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के लावापोरा में तीन आतंकी ढेर, करीब 16 घंटे तक चली मुठभेड़

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 30, 2020 15:51 IST

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लावापोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकीवादी मारे गए। घेराबंदी को और पुख्ता किया गया और दोनों ओर से पूरी रात रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

Open in App
ठळक मुद्देपरिम्पोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया था। मुठभेड़ स्थल के पास पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गए। पत्थरबाज हाथों में आईएस के झंडे भी लिए हुए थे।

जम्मूः पत्थरबाजों द्वारा मुठभेड़स्थल पर पत्थरबाजी कर अभियान में रोड़ा अटकाए जाने के बावजूद भी श्रीनगर के लावापोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया।

मंगलवार को शुरू हुए इस आपरेशन को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया था। उधर, मुठभेड़ स्थल के पास पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गए। पत्थरबाज हाथों में आईएस के झंडे भी लिए हुए थे।

मध्य कश्मीर के जिला श्रीनगर के होकारसर इलाके में करीब 16 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मकान में छिपे तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

मंगलवार रात से जारी इस मुठभेड़ में मारे जाने वाले तीन आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर युसूफ कांतुर के शामिल होने की भी बात कही जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि जिला बडगाम में काफी सालों से सक्रिय युसूफ गत मंगलवार को होकारसर में युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए आया था।

हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि तीनों आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से तीनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान दो से तीन बार आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया परंतु उन्होंने इससे इंकार कर दिया। मुठभेड़ में बाधा डालने के लिए कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया परंतु इन सभी बाधाओं को आसानी से पार करते हुए सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके में सर्च आप्रेशन चलाया हुआ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीगृह मंत्रालयभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता