लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में भीषण शीतलहर जारी, 22 जनवरी तक बर्फबारी ने बढ़ाई कड़ाके की ठंड

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 7, 2026 14:20 IST

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बताया कि जम्मू कश्मीर में 22 जनवरी तक मौसम ज्यादातर सूखा और स्थिर रहने की संभावना है, इस दौरान किसी बड़े मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में भीषण शीतलहर चलने वाली है।कश्मीर में 40 दिनों की सर्दियों का सबसे ठंडा समय होता है।भीषण ठंड, जमे हुए पानी के स्रोतों और भारी बर्फबारी के लिए जाना जाता है।

जम्मूः कश्मीर में जो 40 दिनों का भयानक सर्दी का दौर चिल्लेकलां 21-22 दिसम्बर की रात्रि को आरंभ हुआ था उसका सितम खतरनाक दौर में पहुंच चुका है क्योंकि प्रदेश में भीषण शीतलहर जारी है और सूखी सर्दी के मौसम से फिलहाल 22 जनवरी तक मुक्ति मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का मानना था कि चिल्लेकलां अपने चरम पर पहुंच रहा है क्योंकि उसका कहना था कि जम्मू कश्मीर में भीषण शीतलहर चलने वाली है। जबकि सूखा जारी रहने की चेतावनी के साथ ही जल संसाधनों में पानी का स्तर गिरने की संभावना जताई गई है।

कश्मीर में मोसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि जम्मू कश्मीर में कल से चिल्लेकलां का सबसे मुश्किल दौर शुरू होने वाला है और अगले चार दिनों तक शीतलहर की स्थिति और तेज होने और बनी रहने की उम्मीद है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है, जो शून्य से 4 डिग्री से शून्य से 9 डिग्री के बीच रहेगा,

जबकि ऊंचे इलाकों में और भी ज्यादा ठंड पड़ सकती है, जहां तापमान आमतौर पर शून्य से 6 डिग्री से शून्य 13 डिग्री के बीच रहेगा। जम्मू के मैदानी इलाकों में रात का तापमान 0 डिग्री से 6 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। माौसम विभाग का कहना था कि अगले 10 दिनों तक इस क्षेत्र मे ज्यादातर सूखा मौसम रहेगा,

क्योंकि 17 जनवरी तक जम्मू कश्मीर पर किसी बड़े पश्चिमी विक्षोभ का असर होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 12-13 जनवरी के आसपास ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता। जानकारी के लिए चिल्लेकलां, कश्मीर में 40 दिनों की सर्दियों का सबसे ठंडा समय होता है,

जो पारंपरिक रूप से भीषण ठंड, जमे हुए पानी के स्रोतों और भारी बर्फबारी के लिए जाना जाता है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बताया कि जम्मू कश्मीर में 22 जनवरी तक मौसम ज्यादातर सूखा और स्थिर रहने की संभावना है, इस दौरान किसी बड़े मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 से 15 जनवरी तक पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, 16 और 17 जनवरी को कश्मीर डिवीजन में कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 18 और 19 जनवरी को मौसम आंशिक रूप से या सामान्य रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है,

जबकि 20 जनवरी को कश्मीर क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद, 21 और 22 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम केंद्र ने साफ किया कि 22 जनवरी तक किसी बड़ी मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है।

विभाग ने 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसने आगे चेतावनी दी कि जम्मू डिवीजन के मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा, यह स्थिति अगले पांच दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। लोगों, खासकर यात्रियों और घूमने वालों को कम विजिबिलिटी के कारण सुबह और देर शाम के घंटों में सावधान रहने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टSrinagarजम्मू कश्मीरकोहराKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?