लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में बस स्टैंड के पास ग्रेनेड हमला, 19 घायल, 6 गंभीर रूप से घायल, श्रीनगर ले जाया गया

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2019 17:00 IST

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक बस स्टैंड के करीब हुए ग्रेनेड हमले में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला सोपोर में बस स्टैंड के पास हमला, कुछ लोगों के घायल होने की खबर

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक बस स्टैंड से पास सोमवार को आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस घटना में 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें 6 गंभीर रूप से घायल हैं और इन्हें बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है।

दो दिन पहले भी श्रीनगर के करननगर क्षेत्र में ऐसा ही एक हमला हुआ था जिसमें सुरक्षाबल के 6 जवान घायल हो गये थे।  मिली जानकारी के अनुसार, शाम को करीब सवा चार बजे सोपोर में बस स्टैंड के पास से गुजर रहे सुरक्षाबलों के एक गश्ती दल को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। फेंकते समय आतंकी निशाना चूक गए और ग्रेनेड लोगों की भीड़ में गिरते हुए फट गया। बम धमाका होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। रोने चिल्लाने की आवाजों के बीच लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। देखते ही देखते पूरा इलाका खाली हो गया।

पुलिस और अर्धसैनिकबलों के जवान मौके पर पहुंच गए। वहां खून से लथपथ सड़क पर गिरे पड़े सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। सुरक्षाबलों ने ग्रेनेड हमले में लिप्त आतंकियों को पकड़ने के लिए सोपोर बस स्टैंड और उसके साथ सटे इलाकों की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चला रखा है।

राज्य से 5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाने के बाद हाल में राज्य में एक बार फिर कई जगहों पर आतंकी सक्रिय हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में दूसरे राज्यों के कामगारों और ट्रक ड्राइवरों को आतंकियों द्वारा मारे जाने की भी खबरें आती रही हैं। आर्टिकल 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में कई प्रतिबंध लगा दिये गये थे लेकिन अब इनमें चरणबद्ध तरीके से ढील दी जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया