लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर सरकार कश्मीरी प्रवासी कर्मियों के मामलों पर दे रही है ‘‘निराशाजनक’’ बयान: रैना

By भाषा | Updated: November 6, 2020 10:03 IST

Open in App

जम्मू, छह नवंबर भाजपा प्रवक्ता गिरधारी लाल रैना ने कहा है कि कश्मीरी प्रवासी कर्मियों को लेकर केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन की ओर से लगातार दिए जा रहे विरोधाभासी बयान ‘‘निराशाजनक’’ हैं और गहरी चिंता का विषय हैं।

रैना ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि वह विस्थापित कर्मियों के लिए कश्मीर घाटी में अस्थायी आवास के निर्माण के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाएं।

विधान परिषद के पूर्व सदस्य ने कहा कि जान-बूझकर किए जा रहे भीतरघात से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि पुराने अनुभव समुदाय को पुन: आशंकित होने के लिए मजबूत करते हैं।

रैना ने यहां बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘विस्थापित समुदाय संबंधी मामलों को लेकर केंद्रशासित प्रशासन के लगातार विरोधाभासी बयान निराशाजनक और चिंता का विषय हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग द्वारा तुच्छ आधारों पर भूमि हस्तांतरित करने में देरी किए जाने की जांच की आवश्यकता है।

रैना ने आरोप लगाया कि प्रशासन विरोधाभासी बयान जारी कर रहा है, जिससे समुदाय के सदस्यों में दुविधा की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पैकेज के तहत भर्ती कर्मियों के लिए कश्मीर घाटी में बनाए जा रहे अस्थायी आवास संबंधी विरोधाभासी बयान इसका उदाहरण हैं।’’

रैना ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में 201.60 करोड़ की अनुमानित लागत पर छह स्थलों में 1,648 इकाइयों के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी की बात की गई है, लेकिन उपराज्यपाल ने 6,000 घरों के निर्माण की बात की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos