लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः गुलाम नबी आजाद को मिली चुनाव अभियान समिति की कमान, रसूल वानी अध्यक्ष नियुक्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2022 21:07 IST

 सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के लिये चुनाव अभियान समिति और राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) समेत सात समितियों का भी गठन किया।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम अहमद मीर का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वानी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और गुलाम नबी आज़ाद के करीबी माने जाते हैं।राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपी गई है।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कांग्रेस ने मंगलवार को वकार रसूल वानी को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के लिये चुनाव अभियान समिति और राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) समेत सात समितियों का भी गठन किया।

वेणुगोपाल ने कहा कि सोनिया ने गुलाम अहमद मीर का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर रसूल वानी को अध्यक्ष नियुक्त किया। वानी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और गुलाम नबी आज़ाद के करीबी माने जाते हैं। राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद को चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपी गई है।

आजाद कांग्रेस के 'जी 23' समूह के प्रमुख सदस्य रहे हैं। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता रमन भल्ला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के लिये समन्वय समिति, घोषणापत्र समिति, प्रचार एवं प्रकाशन समिति, अनुशासन समिति और प्रदेश चुनाव समिति का भी गठन किया है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos