लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में तनावः चीन सीमा पर गोली से नहीं बोली से लड़ी जा रही है लड़ाई, लाउड स्पीकर और बैनर का प्रयोग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 27, 2020 18:00 IST

भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे बैनर अंग्रेजी और चीनी भाषा में तैयार किए गए हैं। इन पर लिखा हुआ है- शांति बहाल रखने के लिए आप वापस अपने इलाके में लौट जाओ, इस समय आप भारतीय जमीन पर हो। वहीं चीनी सैनिकों के बैनर अंग्रेजी और हिंदी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सैनिकों ने अपने बैनरों पर लिखा है कि हम अपने ही इलाके में है। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए भारत और चीन को बराबर पीछे हटना होगा।गलवान घाटी में भारतीय जवानों के पराक्रम को देख चुके चीनी सैनिक अब सीधे टकराव से बच रहे हैं।पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच जारी सैन्यगतिरोध अब वाकयुद्ध में तबदील हो चुका है।

जम्मूः लद्दाख सेक्टर में चीन सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच पिछले कई दिनों से जंग जारी है। यह जंग गोली से नहीं बल्कि बोली से लड़ी जा रही है जिसमें बंदूकों की जगह लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल दोनों पक्षों द्वारा किया जा रहा है। रक्षासूत्रों ने बताया कि पैंगाग में फिंगर -4 के इलाके में बीते कई दिनों से लाउड स्पीकर और बैनर ही दोनों तरफ से लगातार इस्तेमाल हो रहे हैं।

भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे बैनर अंग्रेजी और चीनी भाषा में तैयार किए गए हैं। इन पर लिखा हुआ है- शांति बहाल रखने के लिए आप वापस अपने इलाके में लौट जाओ, इस समय आप भारतीय जमीन पर हो। वहीं चीनी सैनिकों के बैनर अंग्रेजी और हिंदी में हैं। चीनी सैनिकों ने अपने बैनरों पर लिखा है कि हम अपने ही इलाके में है। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए भारत और चीन को बराबर पीछे हटना होगा।

दरअसल गलवान घाटी में भारतीय जवानों के पराक्रम को देख चुके चीनी सैनिक अब सीधे टकराव से बच रहे हैं। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच जारी सैन्यगतिरोध अब वाकयुद्ध में तबदील हो चुका है। भारतीय सैनिक लाउड स्पीकर और बैनरों के जरिए चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र खाली कर अपनी सीमा में लौटने की चेतावनी दे रहे हैं तो वहीं चीनी सैनिक भी उन्हीं की तरह लाउड स्पीकर और बैनरों का इस्तेमाल कर भारतीय सैनिकों को पीछे हटने के लिए कह रहे हैं।

चीनी सैनिक पोर्टेबल लाउड स्पीकर इस्तेमाल कर रहे हैं और दिन में 20 से 30 बार दोनों तरफ से एक-दूसरे के लिए लाउड स्पीकर पर एलान करने के साथ-साथ बैनर लहराए जा रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि लाउड स्पीकर पर एलान करते दोनों तरफ के जवानों की टुकड़ियां कई बार एक दूसरे के आमने सामने भी खड़ी हुई हैं। लेकिन उनमें हाथापाई की नौबत नहीं पहुंची। जब एलान करती या बैनर लहराती टुकड़ियां एक दूसरे के सामने पहुंचती हैं तो करीब एक-एक घंटे तक मौके पर डटी रहती हैं।

रक्षाधिकारियों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में बीते कुछ सालों के दौरान जब कभी भी भारत और चीन के बीच एलएसी पर सैन्य गतिरोध पैदा हुआ, दोनों तरफ से कई बार बैनर का इस्तेमाल किया गया। लाउड स्पीकर का इससे पहले भी इस्तेमाल किया गया है, लेकिन उस समय लाउड स्पीकर पर एलान करने के बाद बाद सैन्यकर्मी वापस पीछे लौट आते थे। इस बार दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी अग्रिम पोजीशन पर डटे हुए हैं। जिस कारण कभी कभी यह अंदेशा बना रहता है कि दोनों के बीच खूरेंजी झड़प हो सकती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना