लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः 72 घंटों में चौथी मुठभेड़, बारामूला में एक आतंकी ढेर, राजौरी में कल मारे गए दो आतंकियों में से एक का शव बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 6, 2023 12:20 IST

राजौरी में भी सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों का पता लगाए जाने के बाद शनिवार तड़के फिर से गोलीबारी शुरू होने की सूचना है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ में 72 घंटों के भीरत कुल 7 आतंकी मारे जा चुके है और 5 सैनिक शहीद हो चुके हैं।शुक्रवार राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कांडी इलाके में आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए

राजौरीः बारामुला में शनिवार सुबह से हो रही मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ बारामूला के करहम कुंजर गांव में हुई। गौरतलब है कि पिछले 72 घण्टों में जम्मू कश्मीर में आतंकियो के साथ यह चौथी मुठभेड़ थी। कुल 7 आतंकी मारे जा चुके है और 5 सैनिक शहीद हो चुके हैं। राजैारी के कंडी इलाके में जारी मुठभेड़ में जिन दो आतंकियों को मार गिराने का कल दावा किया गया था उनमें से एक का शव मिल गया है। दूसरे के शव की तलाश जारी है।

उधर, राजौरी में शनिवार तड़के फिर से गोलीबारी शुरू होने की सूचना है। सेना के उत्तरी कमान के एक बयान के अनुसार, पिछले महीने जम्मू क्षेत्र में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने में शामिल आतंकवादियों के एक समूह को खत्म करने के लिए सैन्य कर्मी लगातार खुफिया-आधारित अभियान चला रहे हैं। 

रक्षा सूत्रों ने कहा कि आतंकी गांव में छुपे हुए हैं जिनकी संख्या 2 से 3 हो सकती है। हालांकि सेना ने यह नहीं बताया कि कितने आतंकियों संग मुकाबला चल रहा है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “राजौरी सेक्टर के कांडी वन में जारी अभियान के दौरान शुक्रवार देर रात एक बजकर 15 मिनट पर आतंकवादियों का पता चला और इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।”

गौरतलब है कि राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कांडी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और एक मेजर घायल हो गया। मालूम हो कि 3 मई को कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ करते दो आतंकियों को मार गिराया गया था। उसके 24 घंटों के बाद बारामुल्ला में ही दो स्थानीय आतंकी ढेर किए गए थे। जबकि कल जिस हमले में राजौरी में पांच जवान शहीद हुए थे उस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे तो गए थे पर उनके शव नहीं निकाले जा सके थे क्योंकि दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष