लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सांबा में एक-दो नहीं इस बार चार ड्रोन आए नजर, रविवार देर रात हुआ सबकुछ, अलर्ट जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 2, 2021 11:30 IST

पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश लगातार जारी है। माना जा रहा है कि आतंकी 15 अगस्त सहित जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने की दूसरे साल पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिला सांबा में रविवार देर रात दिखे चार ड्रोनसुरक्षाबलों के अनुसार ये ड्रोन गतिविधियां रात 10.00 बजे से 10.40 बजे के बीच देखी गईसूत्रों के अनुसार 15 अगस्त के मौके पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हैं आतंकी

जम्मू: पाकिस्तान ने इस बार एक साथ चार ड्रोनों को इंटरनेशनल बार्डर से सटे सांबा जिले में भेज कर सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। इस हरकत के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट इसलिए कर दिया गया है क्योंकि सूचनाएं कहती हैं कि आतंकी जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के दूसरी साल पर आतंक फैलाना चाहते हैं। 

आतंकियों का निशाना 15 अगस्त का समारोह भी हो सकता है जो इस बार उस एमएएम स्टेडियम में संपन्न होना है जहां एक बार आतंकी कुछ साल पहले बम धमाके करने में कामयाब रहे थे।

सांबा में देर रात नजर आए चार ड्रोन

अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिला सांबा में रविवार देर रात चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। एक ड्रोन आर्मी कैंप, एक बड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन के नजदीक व दो बलोल पुल के आसपास देखे गए। ये ड्रोन गतिविधियां रात 10.00 बजे से 10.40 बजे के बीच देखी गई।

एसएसपी सांबा राजेश शर्मा ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार रात को बड़ी ब्राह्मणा व उसके आसपास में चार संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। ड्रोन देखने के बाद ही इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी ड्रोन को क्षतिग्रस्त करते, वे अंधेरे में गायब हो गए। वहीं, रात से ही पुलिस व सेना का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक किसी भी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना नहीं है। 

सांबा के बड़ी ब्राह्मणा इलाके में काफी आर्मी कैंप हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि आतंकी इन ड्रोन की मदद से इन आर्मी कैंप की गतिविधियों को जांच रहे हों।

बाड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि ड्रोन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। आसमान में चार ड्रोन मंडराते देखे गए हैं। उनमें से दो ड्रोन गायब हो गए जिनकी दिशा पुरमंडल क्षेत्र की ओर जाती हुई दिखी। एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा निहार रंजन के अनुसार पूरे बाड़ी ब्राह्मणा के सैन्य क्षेत्र के ऊपर ड्रोन नजर आए हैं। यह ड्रोन फायरिंग रेंज से बाहर ज्यादा ऊंचाई पर उड़ रहे थे।

पिछले हफ्ते भी एक रात में हुई तीन ड्रोन की घुसपैठ

इससे पहले जिला सांबा में ही गत गुरुवार देर शाम को तीन अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन देखे गए थे। उसी दिन से ही प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया था। 15 जुलाई को भी जिला सांबा में स्थित आर्मी कैंपो के पास पांच ड्रोन देखे गए थे। पहला ड्रोन रात करीब 8.15 बजे एक ड्रोन देखा गया। ड्रोन को देख सुरक्षाबलों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के गांव पंसर में भी रात करीब 8.05 बजे एक ड्रोन देखा गया। इसके अलावा उसी दिन जम्मू में तीन अन्य स्थानों अम्फाला क्षेत्र, मीरां साहिब खारियां और सतवारी पर भी ड्रोन देखे गए।

सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन के साथ-साथ आर्मी कैंप के आसपास विशेष नाके स्थापित कर वाहनों की जांच भी शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही पुलिस व सेना को सतर्क कर दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे