लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने लश्‍कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी किए ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 11, 2021 11:49 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ मंगलवार सुबह शुरू हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार तड़के शुरू हुईअनंतनाग जिले के वाइलो इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाईमिली जानकारी के अनुसार सभी आतंकी एक बाग में अपना ठिकाना बनाए हुए थे

जम्‍मू: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तौयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार अभी भी मुठभेड़ जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को मंगलवार तड़के अनंतनाग जिले के वाइलो इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना की 19 आरआर और सीआरपीएफ की 19 बटालियन के जवान इलाके में पहुंच गए और घेराबंदी शुरू कर दी। 

जम्मू-कश्मीर: एक बाग में छिपे थे आतंकी

इस बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। ये आतंकी एक बाग में अपना ठिकाना बनाए हुए थे। सुरक्षाबलों ने पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना के आधार पर मुठभेड़ स्थल पर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकी फंसे थे। कश्मीर जोन पुलिस के ट्विटर हैंडल पर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि “अनंतनाग के कोकरनाग के वाइलो इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। 

इससे पहले शोपियां जिले में छह मई को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इस दौरान एक आतंकी ने आत्मसमर्पण भी किया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे