लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, डोडा जिले में खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2021 13:13 IST

Doda Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ये हादसा हुआ। ये मिनी बस थी और थाथरी से डोडा शहर की ओर जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमिनी बस थाथरी से डोडा शहर की ओर जा रही थी, इसी दौरान ये हादसा हुआ।स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद सेना बचाव कार्य में लग गई, 10 लोगों के घायल होने की खबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों और घायलों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक बस खाई में जा गिरी। इस घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घटना डोडा जिले की है। ये मिनी बस थी जो थाथरी से डोडा शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ये दुर्घटना हुई।

डोडा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई है। सामने आई जानकारी के अनुसार सेना भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटी है।

उन्होंने ट्वीट किया, 'अभी डोडा के डीसी विकास शर्मा से बात की है। घायलों को जीएमसी, डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। आगे जो भी सहायता की जरूरत होगी, दी जाएगी।'

पीएम मोदी ने 2 लाख रुपये सहायता राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डोडा जिले में हुए सड़क दुर्घटना में  मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी घटना को लेकर दुख जताया है। जम्मू और कश्मीर के LG कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया कि मनोज सिन्हा ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत और घायलों को मेडिकल सहायता देने का निर्देश दिया है।

इस बीच हादसे के बाद बस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आता है। बस में दबे हुए घायलों को बेहद मुश्किल से निकाला जा सका और अस्पताल ले जाया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीमनोज सिन्हाजितेन्द्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन