लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स: जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने की इजराइली निर्देशक लपिड के बयान की कड़ी आलोचना, कहा- उन्हें हकीकत नहीं मालूम

By रुस्तम राणा | Updated: November 29, 2022 16:27 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'द कश्मीर फाइल्स' पर इजरायली निर्देशक नदाव लपिड की टिप्पणी केंद्र शासित प्रदेश में जमीनी स्थिति के बारे में उनके "ज्ञान की कमी" को दर्शाती है।

Open in App
ठळक मुद्देरैना ने कहा- लपिड का बयान जमीनी स्थिति के बारे में उनके "ज्ञान की कमी" को दर्शाती हैअशोक पंडित ने की IFFI में नदाव लपिड को ज्यूरी में नियुक्ति की जांच की मांग इजराइली निर्देशक नदाव लपिड ने इस फिल्म को अश्लील और दुष्प्रचार बताया

नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को अश्लील और दुष्प्रचार बताने के बाद इजराइली फिल्म निर्देशक नदाव लपिड की इस बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने लपिड के बयान को जानकारी के अभाव में दिया गया बयान बताया। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'द कश्मीर फाइल्स' पर इजरायली निर्देशक नदाव लपिड की टिप्पणी केंद्र शासित प्रदेश में जमीनी स्थिति के बारे में उनके "ज्ञान की कमी" को दर्शाती है। इस बीच बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में नदाव लपिड को ज्यूरी प्रमुख बनाए जाने की जांच कराने की मांग की है। 

अशोक पंडित ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'इजराइली फिल्ममेकर नदाव लपिड ने 'द कश्मीर फाइल्स फिल्म' को अश्लील कह कर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का मजाक बनाया है। उन्होंने बीजेपी सरकार की नाक के नीचे 7 लाख कश्मीरी पंडितों का अपमान किया है। यह भारतीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 की विश्वसनीयता के लिए बड़ा झटका है, शर्म है।'

भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के समापन समारोह में अपने भाषण में जूरी प्रमुख लपिड ने कहा कि प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग देखकर वह परेशान और स्तब्ध हैं। उन्होंने इस फिल्म को अश्लील और दुष्प्रचार करने वाली बताया। 

टॅग्स :Ravinder RainaThe Kashmir Filesजम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडितkashmiri pandits
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र