लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 1, 2020 22:20 IST

पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों की पहचान वकील अहमद भट उर्फ अबू जर्रार और उमर इस्माइल दास के तौर पर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के रहने वाले हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों लश्कर -ए- तैयबा से जुड़े हुए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

श्रीनगर में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों की पहचान वकील अहमद भट उर्फ अबू जर्रार और उमर इस्माइल दास के तौर पर हुई। दोनों दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के रहने वाले हैं।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ठोस सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार को बारजुल्ला-चानापुरा रोड पर एक कार का पीछा किया। गाड़ी की जांच किए जाने पर अधिकारियों ने दोनों व्यक्तियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों लश्कर -ए- तैयबा से जुड़े हुए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से भड़काऊ सामग्री मिली है और आतंकवाद के अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जाएगी।

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भट को दो महिलाओं सहित तीन अन्य लोगों के साथ एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब