लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में एक और आतंकी मुठभेड़ में हुआ ढेर, इस साल मारे जा चुके हैं 125 आतंकवादी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 24, 2021 10:33 IST

सोपोर में मुठभेड़ के इलाके में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। आम लोगों को मुठभेड़ स्थल से दूर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी बुलाा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इस साल अभी तक सवा सौ आतंकियों को मारा गयाकानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सोपोर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक और आतंकी को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही इस साल अभी तक सवा सौ आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालांकि इन आतंकियों को मारने की कीमत सुरक्षाबलों को 21 जवानों की शहादत देकर चुकानी पड़ी है। करीब 18 नागरिकों की जान भी इस अवधि में गई है। 

सोपोर में मंगलवार तड़के भारतीय सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक आंतकी के मारे जाने के साथ-साथ दो से तीन और आतंकियों के घिरे होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घेराबंदी की है और सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। 

इलाके में इंटरनेट सेवा बंद

दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह विश्वासनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने सोपोर के पीठसीर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। 

इलाके में छिपे आतंकवादियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा परंतु उन्होंने हथियार डालने से इंकार कर दिया।

बार-बार कहने पर भी जब आतंकवादी हथियार डालने को तैयार नहीं हुए तो सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग में एक आतंकी को ढेर कर दिया। अभी भी मुठभेड़ स्थल पर एक से दो आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है। 

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घेराबंदी कर रखी है। शरारती तत्व मुठभेड़ में बाधा न डाले इसलिए सुरक्षाबलों ने एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद करवा दी है। यही नहीं आम लोगों को मुठभेड़ स्थल से दूर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी इलाके में बुला लिया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो