लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा: आतंकियों से लड़ने के लिए सरकार ने किया हाईटेक बंदोबस्त, जानें इस बार सुरक्षा इंतजाम में क्या है नया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 15:31 IST

बीते साल जुलाई में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद यात्रा की सुरक्षा को लेकर सरकार पर खूब सवालिया निशान उठे। हालांकि हमले के 15 दिनों के भीतर ही सेना ने हमले में शामिल सभी आतंकियों का खात्मा कर दिया था

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून: बीते साल जुलाई में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद यात्रा की सुरक्षा को लेकर सरकार पर खूब सवालिया निशान उठे। हालांकि हमले के 15 दिनों के भीतर ही सेना ने हमले में शामिल सभी आतंकियों का खात्मा कर दिया था, लेकिन असल सवाल यह था कि “क्या पहले से सुरक्षा के पुख्ता नहीं होने चाहिए” ?

रेडियो फ्रिक्वेंसी से होगा कंट्रोल

इस साल सरकार ने एक नए तरह का सुरक्षा इंतजाम किया है जो रेडियो फ्रीक्वेंसी तकनीक पर काम करेगा। इसके तहत अमरनाथ यात्रा के वाहनों पर एक ऐसा आई.डी. टैग (पहचान चिन्ह) लगेगा जिसकी मदद से वाहनों की चाल पर नजर रखना सम्भव होगा। अमरनाथ यात्रा के कुल दो रूट हैं और उन दो रूटों के कुल चार रिसेप्शन केंद्र हैं। वाहनों पर लगे आई.डी. टैग से उनके रिसेप्शन केंद्र से गुजरने की जानकारी अधिकारियों को मिल जाएगी।

अमरनाथ यात्रा से पहले हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ ने ऑडियो टेप किया जारी, कहा- तीर्थयात्री हमारे मेहमान

अगर वाहनों की स्थिति की जानकारी रिसेप्शन केंद्रों को नहीं मिलती तो सम्बंधित अधिकारी सीधे आई.जी. कंट्रोल रूम को सूचित कर पायेंगे। इसके अलावा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)  की ओर से दो पहिया वाहन भी यात्रियों की सुरक्षा में लगाए जाएंगे। सुरक्षा के इंतजाम होना इसलिए भी जरूरी है क्योकि औसतन हर साल अमरनाथ यात्रियों की संख्या बढ़ती ही है। ऐसे में सरकार के लिए देश के लोगों की आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान की सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करना ज़रूरी हो ही जाता है। पिछली कई आतंकी घटनाओं को जिस तरह से अंजाम दिया गया था, दोबारा ऐसी अव्यवस्था न हो ऐसी कुछ फिर से ना दोहराया जाए इसके लिए सरकार और सेनाके पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं।(रिपोर्ट- विभव देव शुक्ला)

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब