लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: इस महीने कुल 9 मुठभेड़ों में 15 आतंकी किए गए ढेर, इतने ही सुरक्षाकर्मियों ने दी शहादत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 31, 2020 16:01 IST

इस आंकडे में वे 3 नागरिक भी शामिल हैं जो श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में मुठभेड़ वाले घर की दीवारें गिरने से नीचे दब कर मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइतना जरूर था कि इस महीने में कई आतंकी कमांडरों को ढेर करने की कामयाबी भी मिली थी।मई महीने में शहीद होने वाले 15 सुरक्षाकर्मियों में सबसे अधिक नुक्सान सेना को हुआ है जिसने इस कामयाबी के लिए अपने 7 जवान गवां दिए।

जम्मू: कश्मीर में फैले आतंकवाद के इतिहास में इस साल का मई महीना ऐसा पहला महीना है जिसमें कुल 15 आतंकी मारे गए और इस कामयाबी के लिए 15 ही सुरक्षाकर्मियों की शहादत देनी पड़ी। इसके लिए कुल 9 मुठभेड़ें हुई थीं और सुरक्षाबलों पर 4 हमले भी।

हालांकि इस महीने कुल 36 लोगों की जानें गई हैं। इनमें अगर 15 आतंकी भी शामिल थे तो 3 बेकसूर नागरिक भी मारे गए। साथ ही 15 आतंकियों को मार गिराने की कीमत भी सुरक्षाबलों को चुकानी पड़ी जिनके बराबर ही 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। इस आंकडे में वे 3 नागरिक भी शामिल हैं जो श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में मुठभेड़ वाले घर की दीवारें गिरने से नीचे दब कर मारे गए थे।

मई महीने में शहीद होने वाले 15 सुरक्षाकर्मियों में सबसे अधिक नुक्सान सेना को हुआ है जिसने इस कामयाबी के लिए अपने 7 जवान गवां दिए तो केरिपुब व जम्मू कश्मीर पुलिस के 3-3 जवान शहादत पा गए। जबकि कई सालों के बाद आतंकियों द्वारा बीएसएफ पर किए गए हमले में बीएसएफ ने भी अपने दो जवान खो दिए।

इतना जरूर था कि इस महीने में कई आतंकी कमांडरों को ढेर करने की कामयाबी भी मिली थी। जिसमें हिज्ब के इनामी कमांडर रियाज नायकू से लेकर हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष के बेटे जुनैद सहराई भी शामिल था।

मई महीने में सुरक्षाबलों को सबसे बड़ा धक्का उस समय लगा था जब आतंकी मुठभेड़ में फंस कर सेना के कर्नल आशुतोष, मेजर अनुज और तीन अन्य जवान शहादत का जाम पी गए थे। करीब पांच सालों के बाद सेना ने अपने कर्नल रैंक के अधिकारी को कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में खोया था।

जम्मू, 31 मई। कश्मीर में फैले आतंकवाद के इतिहास में इस साल का मई महीना ऐसा पहला महीना है जिसमें कुल 15 आतंकी मारे गए और इस कामयाबी के लिए 15 ही सुरक्षाकर्मियों की शहादत देनी पड़ी। इसके लिए कुल 9 मुठभेड़ें हुई थीं और सुरक्षाबलों पर 4 हमले भी।

हालांकि इस महीने कुल 36 लोगों की जानें गई हैं। इनमें अगर 15 आतंकी भी शामिल थे तो 3 बेकसूर नागरिक भी मारे गए। साथ ही 15 आतंकियों को मार गिराने की कीमत भी सुरक्षाबलों को चुकानी पड़ी जिनके बराबर ही 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। इस आंकडे मंे वे 3 नागरिक भी शामिल हैं जो श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में मुठभेड़ वाले घर की दीवारें गिरने से नीचे दब कर मारे गए थे।

मई महीने में शहीद होने वाले 15 सुरक्षाकर्मियों में सबसे अधिक नुक्सान सेना को हुआ है जिसने इस कामयाबी के लिए अपने 7 जवान गवां दिए तो केरिपुब व जम्मू कश्मीर पुलिस के 3-3 जवान शहादत पा गए। जबकि कई सालों के बाद आतंकियों द्वारा बीएसएफ पर किए गए हमले में बीएसएफ ने भी अपने दो जवान खो दिए।

इतना जरूर था कि इस महीने में कई आतंकी कमांडरों को ढेर करने की कामयाबी भी मिली थी। जिसमें हिज्ब के इनामी कमांडर रियाज नायकू से लेकर हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष के बेटे जुनैद सहराई भी शामिल था।

मई महीने में सुरक्षाबलों को सबसे बड़ा धक्का उस समय लगा था जब आतंकी मुठभेड़ में फंस कर सेना के कर्नल आशुतोष, मेजर अनुज और तीन अन्य जवान शहादत का जाम पी गए थे। करीब पांच सालों के बाद सेना ने अपने कर्नल रैंक के अधिकारी को कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में खोया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है