लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिर बंद किया जा सकता है जामा मस्जिद, लोगों से मांगी गई है राय

By सुमित राय | Updated: June 10, 2020 13:57 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए जामा मस्जिद को फिर से बंद किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि दिल्ली में बिगड़ते हालात को देखते हुए मस्जिद को फिर से बंद किया जा सकता है।अनलॉक-1 के रियायतों के तहत करीब ढ़ाई महीने बाद आठ जून को जामा मस्जिद को खोला गया था।दिल्ली में अब तक 31309 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 905 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और यहां अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जामा मस्जिद को फिर से बंद किया जा सकता है। बता दें कि 8 जून को ही देशभर के धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिली थी, जिसके बाद जामा मस्जिद को करीब ढाई महीने बाद खोला गया था।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के सचिव अमानुल्ला की मंगलवार रात दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। इसके बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बुधवार को कहा, "कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण दिल्ली में बिगड़ते हालात को देखते हुए जामा मस्जिद को फिर से बंद किया जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "वह (अमानुल्ला) संक्रमित पाए गए थे और तीन जून को उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल (मंगलवार) उन्होंने अंतिम सांस ली।"

लोगों से मांगी गई है जामा मस्जिद बंद करने की मांग

सैयद अहमद बुखारी ने कहा, "दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मस्जिद को बंद किया जा सकता है। इसके लिए लोगों की राय मांगी गई है। लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए जामा मस्जिद बंद करने पर अपनी राय दे रहे हैं। हम एक या दो दिन में लोगों के लिए इसे फिर से बंद कर सकते हैं और नमाज पढ़ने के लोगों की संख्या को सीमित कर सकते हैं।"

छोटी मस्जिद भी करें लोगों से घर में रहने की अपील

शाही इमाम ने कहा, "मैंने अन्य छोटी मस्जिदों से भी लोगों से घरों में रहने और मस्जिदों के बजाय घर में ही नमाज अदा करने की अपील करने के लिए कहा है। ऐसे वक्त में मस्जिदों में जाना सही नहीं है जब दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले चरम पर हैं, जबकि हमने लॉकडाउन के कारण रमजान के दौरान और ईद पर भी ऐसा नहीं किया था।"

दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में 31 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 31309 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 905 लोग इस महामारी से अपनी जीन गंवा चुके हैं। दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 11861 लोग ठीक हुए हैं और 18543 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी