लाइव न्यूज़ :

13 मार्च: डायर को लंदन में मारकर ऊधम सिंह ने लिया था जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला, दिन से जुड़ी हैं और भी ऐतिहासिक घटनाएं

By भाषा | Updated: March 13, 2019 11:43 IST

Open in App
ठळक मुद्देजलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी माइकल ओ डायर को आज ही दिन मारकर भारत माता के सपूत ऊधम सिंह ने लिया था बदला।13 मार्च से जुड़ी हैं इतिहास की और भी घटनाएं, मराठा साम्राज्य को शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का हुआ था निधन।

Jallianwala Bagh Revenge Anniversary: देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए सैकड़ों युवाओं ने जान की बाजी लगा दी थी। ऐसे ही एक महान क्रांतिकारी थे, पंजाब में जन्में भारत माता के अमर सपूत ऊधम सिंह। ऊधम सिंह ने बर्बर जलियांवाला बाग नरसंहार के प्रतिशोध स्वरूप लंदन जाकर पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गर्वनर माइकल ओ डायर की हत्या कर दी थी। इस आजादी के दीवाने ने 13 मार्च,1940 को उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर प्रतिशोध लिया और बहादुरी की एक मिसाल कायम की।

इसके अलावा 13 मार्च का दिन और भी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। उनमें से कुछ का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1781: खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने अरूण अथवा यूरेनस ग्रह का पता लगाया।

1800: मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से एक बार फिर शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का निधन।

1881: रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या। 1956: न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।

1992: तुर्की में आये भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

1997: मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।

2004: भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन।

2013: कैथोलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन।

टॅग्स :इंडियाइंग्लैंडराजनीतिक किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना