लाइव न्यूज़ :

जलालाबाद मोटरसाइकिल विस्फोट आतंकवादी कृत्य था:पंजाब पुलिस

By भाषा | Updated: September 19, 2021 01:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 सितंबर पंजाब पुलिस ने जलालाबाद मोटरसाइकिल विस्फोट को शनिवार को ‘आतंकी कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि उसने इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है और वह फाजिल्का के धरमुपुरा गांव का रहने वाला है जो भारत-पाकिस्तान सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर है।

फाजिल्का के जलालाबाद में 15 सितंबर को मोटरसाइकिल के ईंधन टैंक में विस्फोट हो जाने से बलविंदर सिंह (22) की मौत हो गयी थी।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस मोटरसाइकिल को उड़ाने की साजिश में कुमार की भूमिका सामने आयी। फिरोजपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जतिंदर सिंह औलख ने एक बयान में बताया कि फजिल्का पुलिस ने शनिवार को कुमार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कुमार ने खुलासा किया कि बलविंदर की मोटरसाइकिल को जलालाबाद शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में खड़ा किया जाना था।

औलख के अनुसार कुमार ने पुलिस को यह भी बताया कि इस ‘आतंकी कार्रवाई’ की साजिश 14 सितंबर को सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के घर पर रची गयी थी। सुखा फिरोपुर के चांदी वाला गांव का निवासी है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार मामदोत में लखमीर के हिथार गांव का गुरप्रीत सिंह भी इस साजिश का हिस्सा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक हिलोरी ने बताया कि कुमार से मिली सूचना के आधार पर बलविंदर समेत सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सुखविंदर एवं गुरप्रीत को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब