लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश का गुलाम नबी आजाद पर परोक्ष हमला, कहा- दिल्ली में बैठे लोग फैला रहे फर्जी खबरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2022 13:18 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की जमीनी हकीकत अलग है, न कि वह जो दिल्ली में 'मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत बंगलों' पर बैठे लोग बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद के संसद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनके पास एक बंगला और जेड प्लस सुरक्षा हैगुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से अपने पांच दशक पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए गांधी परिवार की आलोचना भी की थीभल्लेसा गुलाम नबी आजाद का गृहनगर है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद पर परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत 'नई दिल्ली में बैठे लोग' जो फैला रहे हैं, उससे अलग है। रमेश ने ट्विटर पर एक आजाद के गांव का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "यह जमीनी हकीकत है। ये दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा दिए गए बड़े-बड़े लॉन वाले बंगले में बैठे लोगों द्वारा बनाई गई वास्तविकता से अलग है। वे फर्जी खबरें फैला रहे हैं।"

आजाद के इस्तीफे से जम्मू-कश्मीर कांग्रेस से बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है। कुछ प्रमुख चेहरों सहित कम से कम 36 नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी छोड़ दी। आजाद 4 सितंबर को जम्मू में एक रैली को संबोधित करेंगे। आजाद की रैली से पहले भल्लेसा अनुमंडल के सभी प्रखंडों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सितंबर को गंडोह के पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक की। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।

बताते चलें कि इस तरह की बैठक महीने के पहले दिन 50 से अधिक वर्षों से हो रही है और गुलाम नबी आजाद के जाने के बाद भी कोई व्यवधान नहीं हुआ, यह निहित था। 26 अगस्त को गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। आजाद के बंगले को लेकर जयराम रमेश की ओर से आलोचना नई है, हालांकि इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने हमला बोला था।

गुलाम नबी आजाद के संसद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनके पास एक बंगला और जेड प्लस सुरक्षा है, जिसका श्रेय कांग्रेस नेता पीएम मोदी और आजाद के व्यक्तिगत तालमेल को देते हैं। मालूम हो, गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से अपने पांच दशक पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए गांधी परिवार की आलोचना भी की थी। बता दें कि भल्लेसा आजाद का गृहनगर है।

टॅग्स :Jairam Rameshकांग्रेसमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील