लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी को लेकर जयराम रमेश ने बोला तीखा हमला, ट्वीट करके कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 10, 2023 17:41 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस नेतृत्व पर आजाद की टिप्पणियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके असली चरित्र और वफादारी का पता चलता है।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने पिछले साल राहुल गांधी के साथ मतभेद का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।रमेश की टिप्पणी आजाद द्वारा एक साक्षात्कार में राहुल गांधी पर 'अवांछनीय' कारोबारियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाने के बाद आई है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को राहुल गांधी को निशाना बनाने के लिए पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद की आलोचना की और उनकी टिप्पणियों को 'प्रासंगिक बने रहने के लिए हताश प्रयास' बताया। रमेश ने कांग्रेस नेतृत्व पर आजाद की टिप्पणियों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके असली चरित्र और वफादारी का पता चलता है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हर बीतते दिन के साथ गुलाम नबी आज़ाद अपने असली चरित्र और श्री मोदी के प्रति अपनी वफादारी का प्रदर्शन करने के लिए नई गहराई तक उतरते हैं। कांग्रेस नेतृत्व पर उनके तिरस्कारपूर्ण बयान प्रासंगिक बने रहने की उनकी हताशा को दर्शाते हैं। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि वह दयनीय है।"

रमेश की यह टिप्पणी आजाद द्वारा एक साक्षात्कार में राहुल गांधी पर 'अवांछनीय' कारोबारियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाने के बाद आई है। मलयालम चैनल एशियानेट न्यूज से बातचीत में आजाद ने गांधी परिवार का जिक्र करते हुए कहा था, "उनके (राहुल) सहित पूरे परिवार के कारोबारियों से संबंध हैं। मैं आपको 10 उदाहरण दे सकता हूं कि वह देश के बाहर भी कहां जाएगा, ऐसे लोगों से मिलने के लिए जो अवांछनीय व्यवसायी हैं।"

गुलाम नबी आजाद ने पिछले साल राहुल गांधी के साथ मतभेद का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :Jairam Rameshकांग्रेसगुलाम नबी आजादGhulam Nabi Azad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो