लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश ने मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी को याद दिलाया पुराना बयान, कहा- क्या इससे भद्दी टिप्पणी हो सकती है

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 2, 2022 10:18 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि क्या मुझे मिस्टर मोदी को याद दिलाना चाहिए कि उन्होंने 8 फरवरी 2017 को राज्यसभा में डॉ मनमोहन सिंह के बारे में क्या कहा था कि वह 'रेनकोट पहनकर नहाने की कला' जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि क्या किसी पीएम द्वारा अपने पूर्ववर्ती पर इससे सस्ती और भद्दी टिप्पणी हो सकती है और वह भी लोकतंत्र के मंदिर में?!कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री मोदी पर 'रावण' टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर अपना हमला तेज कर दिया था।भाजपा ने कहा था कि कहा था कि लोग विपक्षी दल को करारा जवाब देंगे।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को अपने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे पर 'रावण' उपहास को लेकर हमला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश ने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या किसी प्रधानमंत्री द्वारा अपने पूर्ववर्ती पर इससे सस्ती और भद्दी टिप्पणी हो सकती है। बता दें कि रमेश का ये बयान पीएम द्वारा खड़गे की टिप्पणी के बारे में बात करने के बाद आया है। 

इसी क्रम में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "उनका क्या कहना है कि उन्होंने कई बार श्रीमती सोनिया गांधी का सबसे घटिया भाषा में अपमान किया है और जिस क्रूर तरीके से उन्होंने संसद में डॉ मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाया है। क्या मुझे मिस्टर मोदी को याद दिलाना चाहिए कि उन्होंने 8 फरवरी 2017 को राज्यसभा में डॉ मनमोहन सिंह के बारे में क्या कहा था कि वह 'रेनकोट पहनकर नहाने की कला' जानते हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "क्या किसी पीएम द्वारा अपने पूर्ववर्ती पर इससे सस्ती और भद्दी टिप्पणी हो सकती है और वह भी लोकतंत्र के मंदिर में?!" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री मोदी पर 'रावण' टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर अपना हमला तेज कर दिया था और कहा था कि लोग विपक्षी दल को करारा जवाब देंगे।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के 'रावण' वाले उपहास का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा था कि कांग्रेस नेताओं के बीच एक प्रतियोगिता चलती है कि कौन उनके खिलाफ सबसे अपमानजनक शब्दों का उपयोग करेगा। उन्होंने कहा कि वह हैरान हैं कि कांग्रेस एक प्रधानमंत्री के बारे में बुरा बोलने का कोई पछतावा नहीं महसूस कर रही है।

पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, "मुझे इस बात पर आश्चर्य नहीं है कि कांग्रेस मेरे बारे में बुरी बातें कह रही है। मैं हैरान हूं कि इतनी बुरी बातें कहने के बाद भी न तो कांग्रेस पार्टी को और न ही उसके नेताओं को कभी इसका पछतावा या दुख हुआ है। इस देश के पीएम मोदी के बारे में बुरा बोलना उन्हें अपना अधिकार लगता है।"

अपनी बात को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा था, "अगर वे लोकतंत्र में विश्वास करते तो इस स्तर तक कभी नहीं जाते। वे एक परिवार में विश्वास करते हैं न कि लोकतंत्र में। वे उस एक परिवार को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और वह परिवार उनके लिए सब कुछ है, लोकतंत्र नहीं।" एआईसीसी के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, 'अगर आप हमारे नेताओं और बुजुर्गों की बात करते रहते हैं तो सुनने की भी हिम्मत रखिए।'

टॅग्स :Jairam Rameshनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए