लाइव न्यूज़ :

Jaipur Tanker Blast: वो खौफनाक मंजर ताउम्र डराता रहेगा?, प्रत्यक्षदर्शी जगदीश रेगर और सुनील खटीक की जुबानी सुनिए..., देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 17:46 IST

Jaipur Tanker Blast Fire Incident: भीषण दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।घायलों के लिए चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित कर रहे हैं। बस में आग लगने से ठीक पहले किसी प्रकार बाहर निकलने में सफल रहे।

Jaipur Tanker Blast Fire Incident: राजस्थान में जयपुर के निकट शुक्रवार को हुये भीषण टैंकर हादसे में चमत्कारिक ढंग से बच निकले युवकों का कहना है कि लोगों की चीख पुकार एवं आग की लपटों को वे कभी भूल नहीं सकते हैं और उनलोगों को हादसे का वो खौफनाक मंजर ताउम्र डराता रहेगा। टैंकर हादसे के बाद जो स्लीपर बस शुक्रवार को जल कर खाक हो गयी, उसमें राजसमंद का रहने वाला जगदीश रेगर (30) और सुनील खटीक (28) भी यात्रा कर रहे थे जो बस में आग लगने से ठीक पहले किसी प्रकार बाहर निकलने में सफल रहे।

दोनों युवकों का कहना है कि लोगों की चीख पुकार एवं आग की लपटों को वे कभी भूल नहीं सकते हैं । उन्होंने कहा कि हादसे का वो खौफनाक मंजर उन्हें ताउम्र डराता रहेगा। राजसमंद जिले के मोही निवासी जगदीश उस पल को याद करते हैं जब एक तेज विस्फोट ने रात के सन्नाटे को तोड़ दिया। उन्होंने बताया, 'हम जयपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर थे कि एक तेज धमाके की आवाज सुनी।

आग की लपटें आसमान में उठ रही थीं और कुछ ही पलों में हमारी बस भी उस आग की चपेट में आ गई।’’ उन्होंने कहा, 'लोग चीख रहे थे, और भाग निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दरवाजा बंद था। पूरी तरह अराजकता एवं दहशत का माहौल था।’’ राजसमंद के कांकरोली के भवानीनगर में रहने वाले सुनील ने कहा, "आग बहुत तेज़ी से फैली।

हमने खिड़की से बाहर देखा और चारों तरफ आग की लपटें देखीं। हमारी बस भट्टी में तब्दील हो रही थी। हमें पता था कि अगर हमें बचना है तो हमें तुरंत कुछ करना होगा।' इसके बाद उन दोनों दोस्तों ने ग्रिल तोड़ दी, और खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया। जगदीश ने कहा, ‘‘हमारे हाथ जल रहे थे, लेकिन हम रुके नहीं। हम बस से बाहर कूद और भागते चले गए। दूर जाकर खेत में रुके।’’

दरअसल एलपीजी गैस से भरे टैंकर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टैंकर से रिसी गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसने हाइवे के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और हाइवे के दोनों और चल रहे वाहन इसकी चपेट में आ गए। सुनील ने बताया कि जो लोग इन वाहनों से निकल पाए उन्होंने पास के खेतों में शरण ली।

उन्होंने कहा, "हम वहां खड़े होकर खौफनाक मंजर को देख रहे थे। हमारे सामने ही कई लोग बचने के लिए भाग रहे थे, उनके कपड़े जल रहे थे। कुछ वाहनों के कंकाल ही बचे थे। यह खौफनाक मंजर हमें ताउम्र डराता रहेगा।' चोटिल होने के बावजूद ये दोनों युवक अपने परिवारों से संपर्क करने में कामयाब रहे।

जगदीश ने कहा, "हमने अपने परिजनों को फोन करके बताया कि हम जीवित हैं।' उन्होंने कहा,' हम जानते थे इस भीषण हादसे ने अनेक जिंदगियां लील ली हैं।' सुनील को जयपुर में पारिवारिक परिचित गिरिराज व्यास से मदद मिली। सुनील ने कहा, "वह घटनास्थल पर पहुंचे, हमें अस्पताल ले गए और सुनिश्चित किया कि हमें उपचार मिले।

उनके बिना, हम नहीं जानते कि हम क्या करते।" भांकरोटा इलाके में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक ट्रक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिससे लगी आग ने 35 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती हैं । सरकार के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और घायलों के लिए चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित कर रहे हैं। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरPoliceअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप