लाइव न्यूज़ :

Jaipur-Mumbai train firing: ट्रेन में गोलीबारी की जांच के लिए मुंबई पहुंचे समिति के सदस्य, खंगालेंगे CCTV फुटेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2023 17:01 IST

कांस्टेबल चेतन सिंह (34) ने पालघर रेलवे स्टेशन के पास अपने स्वचालित हथियार से आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे जीआरपी ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। रेलवे बोर्ड ने घटना की व्यापक स्तर पर जांच करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

मुंबईः रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल द्वारा ट्रेन में चार लोगों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की जांच के लिए गठित एक उच्चस्तरीय समिति के सदस्य यहां पहुंच गए हैं और उनके मंगलवार को संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करने की संभावना है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि जीआरपी ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सोमवार को हुई घटना की व्यापक स्तर पर जांच करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल चेतन सिंह (34) ने पालघर रेलवे स्टेशन के पास अपने स्वचालित हथियार से आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जांच समिति में पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक और पश्चिम मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि समिति से इस मामले में रेलवे बोर्ड को अगले तीन महीने में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अन्य यात्रियों द्वारा जंजीर खींचे जाने पर मीरा रोड के पास ट्रेन रुकने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए यात्रियों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम के परिवार को सेवा नियमों के अनुसार बकाया दिया जाएगा।’’

जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीआरपी अपनी जांच के तहत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को पहले नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे किसी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि कि आरोपी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

भाषा इनपुट

टॅग्स :मुंबईRPF
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?